Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा पानी और सिवरेज खर्चों के भुगतान के लिए एकमुश्त निपटारा स्कीम नोटीफाई

लोगों को राहत देने के लिए स्थानीय निकाय इस स्कीम को तत्काल तौर पर लागू करें- ब्रह्म मोहिंद्रा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Feb 2020

Last updated on: Feb 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब की शहरी जनसंख्या को बड़ी राहत देते हुये स्थानीय निकाय विभाग ने शहरी स्थानीय निकाय में जल और सिवरेज खर्चों के बकाया के भुगतान के लिए आज एकमुश्त निपटारा स्कीम नोटीफायी की।यहां जारी एक प्रैस रिलीज़ में यह खुलासा करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि इस एकमुश्त निपटारा स्कीम के मुताबिक अगर यह नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख़ के तीन महीनों के अंदर मूल रकम का भुगतान कर दिया जाता है तो जल सप्लाई और सिवरेज खर्चों /टैक्स /फीस के बकाया पर ब्याज और जुर्माना माफ होगा। इसी तरह अगर यह नोटिफिकेशन जारी होने से तीन महीनों के बाद परन्तु छह महीनों के अंदर-अंदर मूल रकम का भुगतान किया जाता है तो नागरिकों को जुर्माने भरने से छूट होगी।स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे कहा कि भुगतान योग्य रकम एकमुश्त आधार पर जमा करवानी पड़ेगी और रकम जमा न करवाने की सूरत में ब्याज और जुर्माना दोनों लगेंगे और पानी एवं सिवरेज का कनैक्शन भी काटा जायेगा।श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने स्थानीय निकाय के सीनियर अधिकारियों को हिदायत की कि इस एकमुश्त निपटारा स्कीम को तत्काल लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य की शहरी जनसंख्या इस नीति का लंबे समय से इंतज़ार कर रही थी और इसको लागू करने से स्थानीय निकाय विभाग और नागरिकों दोनों को फ़ायदा पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति से एक तरफ़ स्थानीय निकाय का राजस्व बढ़ेगा, जबकि दूसरी तरफ़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD