भारत हमेशा से ही हुनर की खान रहा है जो धीरे धीरे आगे आ रहा है। हर दिन हम किसी ना किसी नए कलाकार और इस मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत के बारे में सुनते हैं। इस बार जिस नए कलाकार ने अपने सफर की शुरुआत की है वो हैं विक्की शर्मा। विक्की शर्मा अपने पहले गीत 'डिस्को नाईट' के साथ आ रहे हैं। इस गीत को संगीतबंद किया है समीर ने और पेरिस एंटरटेनमेंट इंडिया से राहुल खान ने इसकी वीडियो को डायरेक्ट किया है। यह गीत स्टार टैलेंटेड मीडिया अकादमी की पेशकश है। इस गीत को प्रोडूस किया है दामिनी जोशी ने। यह गीत एसटीएमए म्यूजिक सीरीज़ के लेबल से रिलीज़ किया है।अपने पहले गीत के बारे में बात करते हुए, विक्की शर्मा ने कहा, "मैं हमेशा से ही एक गायक बनना चाहता था। गायकी मेरा जूनून रही है और मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझता हूँ कि मुझे इसे जीने का मौका मिला। मेरा गीत एक पार्टी नंबर है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस गीत को सुनने के बाद दर्शक जरूर मेरा समर्थन करेंगे।"इस गीत के डायरेक्टर, राहुल खान ने कहा, "कैमरे के आगे से पीछे तक का सफर मेरे लिए बहुत ही जबरदस्त रहा। खासकर इस तरह के पार्टी नंबर को डायरेक्ट करने में मुझे बहुत ही मजा आया। पूरी टीम ने इस गीत के लिए बहुत मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि विक्की को दर्शकों की तरफ से बहुत ही अच्छी प्रतिकिर्या मिले।"गीत के प्रोडूसर, दामिनी जोशी ने कहा, " नए हुनर का स्वागत करना हमेशा से हमारी टीम का मंत्व रहा है। जब भी हमें किसी नए हुनर को लांच करने का मौका मिलता है हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते है। विक्की बहुत ही मेहनत करने वाले हैं जिसने बहुत बड़े सपने हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक उन्हें बहुत पसंद करेंगे।"डिस्को नाईट गीत एसटीएमए म्यूजिक सीरीज़ के लेबल से रिलीज़ हुआ है।