Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

वेम्बली स्टेडियम में गूंजेगी दिलजीत दोसांझ की आवाज, टोरंटो में फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

Diljit Dosanjh, Music, Singer, Wembley Stadium, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 18:29 IST

पंजाबी संगीत को दुनिया भर में नई पहचान दिलाने वाले गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ जल्द ही लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। यह वही मंच है, जहां दुनिया के कई दिग्गज कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं। दिलजीत ने इस अवसर को ऐतिहासिक पल करार दिया। उन्होंने कहा कि यह उन सभी कलाकारों की जीत है, जो अपनी भाषा और संस्कृति को दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक पहुंचाने का सपना देखते हैं।

इसकी जानकारी दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा दी। उन्होंने टोरंटो में हुए अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में हजारों फैंस दिलजीत की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह स्टेज से एक बड़ी खुशखबरी सुनाते हैं। वीडियो में उनका उत्साह साफ दिखाई देता है।

जैसे ही वह वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने की घोषणा करते हैं, वहां मौजूद फैंस जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाते हैं। वीडियो में दिलजीत बताते हैं कि वेम्बली स्टेडियम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है। यहां पहले माइकल जैक्सन ने परफॉर्म किया था। इसके अलावा प्रिंस और मशहूर ब्रिटिश म्यूजिक बैंड ग्रुप क्वीन्स ने भी इस स्टेज पर परफॉर्म किया।

ऐसे मंच पर पहुंचना किसी भी कलाकार के लिए गर्व की बात होती है, और मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है। इस दौरान दिलजीत ने अपनी मां से जुड़ी एक बात भी साझा की। उन्होंने बताया, ''बचपन से ही मेरी मां मुझे हौसला देती थीं। जब भी कोई परेशानी आती थी या हालात मुश्किल हो जाते थे, तब मां कहती थीं कि इतनी परेशानियों के बाद जरूर कुछ अच्छा होने वाला है।

मेरी मां को हमेशा भरोसा था कि उनका बेटा एक दिन बड़ी सफलता हासिल करेगा। मैं अक्सर अपनी मां से कहता कि एक दिन मैं बहुत बड़े मंच पर परफॉर्म करूंगा। मैं वेम्बली स्टेडियम का नाम लिया करता था, मेरी मां को यह नहीं पता होता था कि वेम्बली स्टेडियम आखिर कितनी नामी जगह है। इसके बावजूद उनका विश्वास कभी कम नहीं हुआ।''

दिलजीत ने पोस्ट के साथ एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने सबसे पहले टोरंटो के फैंस का दिल से धन्यवाद किया और उनके प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने लिखा, ''धन्यवाद टोरंटो, आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत आभार। बड़ी खबर ये है कि 12 सितंबर 2026 को मैं लंदन के वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने जा रहा हूं।''

 

Tags: Diljit Dosanjh , Music , Singer , Wembley Stadium , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD