Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

काम की तलाश में लखनऊ से मुंबई आए और लोगों के दिलों में बस गए गीतकार योगेश

Bollywood, Music, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:22 IST

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक योगेश गौड़ का बीमारी की वजह से 29 मई 2020 में निधन हो गया था। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गी‌त देने वाले योगेश 16 वर्ष की उम्र में काम की तलाश में लखनऊ से मुंबई आ गए थे। 60 और 70 के दशक में उनके लिखे बेहतरीन गीत आज भी लोग गुनगुनाते हैं। बता दें कि योगेश का जन्म 19 मार्च 1943 को लखनऊ में हुआ था।

वे अपने सपनों को पूरा करने मुंबई गए और फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। उन्होंने कई गीत लिखे और उनके लिखे गीत 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' और 'जिंदगी कैसी है पहेली' को आज भी सुनकर दिल भर आता है। इन गीतों ने लोगों के हृदय की गहराइयों को छू लिया। योगेश गौड़ की रचनाएं सरल शब्दों में गहरी भावनाएं व्यक्त करती थीं।

वे जीवन की अनिश्चितताओं, प्रेम, उदासी और सुंदरता को गीतों में पिरो देते थे। उनके चले जाने से हिंदी सिनेमा का एक युग समाप्त हो गया लेकिन उनके गीत सदैव लोगों के दिलों में गूंजते रहते हैं। उनके अन्य यादगार गीतों में 'रजनीगंधा फूल तुम्हारे' और 'कई बार यूंही देखा है', 'रिमझिम गिरे सावन', 'बड़ी सोनी सोनी है' और 'आये तुम याद मुझे' शामिल हैं।

वे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी जैसे महान निर्देशकों के साथ काम करते रहे। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल्स के लिए भी लेखन किया। योगेश ने संगीतकार निखिल-विनय की जोड़ी की ओर से गाए गए 'बेवफा सनम', 'चोर और चांद', 'दुलारा' और 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' जैसी फिल्मों के गीत लिखे थे। हजारों गीत लिखने वाले योगेश को संगीत के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दादासाहब फाल्के पुरस्कार के अलावा यश भारती पुरस्कार भी मिला था। एक दौर यह भी था कि जब योगेश के गीत के बिना कोई फिल्म पूरी नहीं होती थी।

 

Tags: Bollywood , Music , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD