Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा ग़ैर-कानूनी माइनिंग करने वालों को सख्त चेतावनी

खनन मंत्री द्वारा मीटिंग के दौरान डीजीपी को नाजायज़ माइनिंग सख्ती के साथ रोकने के आदेश

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2020

Last updated on: Feb 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खनन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग करने वाले तत्वों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं। आज यहाँ डीजीपी, पंजाब श्री दिनकर गुप्ता और खनन विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान स. सरकारिया ने डीजीपी को नाजायज़ माइनिंग को सख्ती से रोकने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जि़ला पुलिस मुखियों को सख्त हिदायतें जारी की जाएँ कि रेत-बजरी ढोहने वाले वाहनों, जिनके पास माइनिंग विभाग की पर्ची न हो, को ज़ब्त करके तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाये।खनन मंत्री ने बताया कि उनको राज्य के कुछ हिस्सों में ग़ैर-कानूनी खनन की शिकायतें मिलीं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पहले ही हिदायतें जारी की गई हैं कि ग़ैर-कानूनी माइनिंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाये।उन्होंने बताया कि ग़ैर-कानूनी रेत और बजरी ढोहने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों या ऐसे अन्य वाहनों को ज़ब्त करके केस दर्ज करने के अलावा जिस माईनिंग साईट से ऐसा मटीरियल लाया जा रहा होगा, उस ज़मीन के मालिक के खि़लाफ़ भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और ज़मीन में से रेत-बजरी निकालने वाली मशीनें भी ज़ब्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेत-बजरी ढोहने वाले वाहनों के चालकों के पास माइनिंग विभाग की पर्ची होनी ज़रूरी है। बताने योग्य है कि माइनिंग विभाग द्वारा मंज़ूरशुदा माईनिंग साईटों में से खनन पदार्थों की ढुलाई के लिए पर्ची जारी की जाती है।उन्होंने चेतावनी दी कि ग़ैर-कानूनी माइनिंग करने वाले तुरंत बाज़ आ जाएं या फिर कानूनी कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहें। स. सरकारिया ने कहा कि राज्य की माईनिंग साईटों की पारदर्शी ढंग से ई-नीलामी की गई है और पंजाब निवासियों को सस्ती दरों पर रेत मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है परन्तु फिर भी यदि कोई व्यक्ति ग़ैर-कानूनी माइनिंग करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD