Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

फूड सेफ्टी कमिश्नरेट ने मिलावटखोरों पर कसी नकेल

जनवरी 2019 से जनवरी 2020 के बीच 15 दोषियों को 6 महीने की कैद और हरेक को 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2020

Last updated on: Feb 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत लोगों को मानक भोजन मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का फूड सेफ्टी विंग खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए नये ढंग अपना रहा है। यह जानकारी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।स. पन्नू ने बताया कि एक तरफ़ फूड सेफ्टी कमिश्नरेट खाद्य पदार्थों के अधिक से अधिक नमूने लेकर मिलावटखोरों पर नकेल कस रहा है और साथ ही स्टेट फूड लैब से जांच करवाकर अपेक्षित कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2019 से जनवरी 2020 के बीच 15 दोषियों को 6 महीने की कैद के साथ-साथ हरेक दोषी को 50,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल के दौरान खाद्य पदार्थों के 8697 नमूने लिए गए जिनमें से 1720 नमूने घटिया दर्जे के पाए गए, जबकि 69 नमूने असुरक्षित पाए गए। मिलावटखोरों के खि़लाफ़ इस साल के दौरान 2162 केस दर्ज किये गए और उन पर 33003200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्यान खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित है, इसलिए राज्य में कानून लागू किया जा रहा है और जागरूकता मुहिमें करवाई जा रही हैं। स. पन्नू ने बताया कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नरेट ने हर शुक्रवार को फूड बिजऩेस ऑपरेटरों की जागरूकता के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है। इन कैंपों में फूड बिजऩेस ऑपरेटरों को सफ़ाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों में सुधार करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

सरकार की अन्य नई पहलकदमियों में स्ट्रीट फूड वैंडर्ज़ प्रशिक्षण प्रोग्राम शामिल है जो कि ‘तंदुरुस्त पंजाब मिशन’ के अंतर्गत बठिंडा में शुरू किया गया है। स्ट्रीट फूड वैंडर्ज़ को इस प्रशिक्षण प्रोग्राम के अंतर्गत निजी और खाद्य पकाने वाली जगह की सफ़ाई और ग्राहकों को दिए जाने वाले भोजन की सुरक्षा और गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसके अलावा एफ.एस.एस.ए.आई. के सहयोग से अमृतसर में ‘वैरीफाईड मिल्क वैंडजऱ् स्कीम’ नामक एक प्रोजैक्ट शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सभी दूध विक्रेता रजिस्टर्ड किये जा रहे हैं। रजिस्टर्ड दूध विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा और मापदंडों के विभिन्न पहलूओं संबंधी प्रशिक्षण दिया जायेगा। हरेक रजिस्टर्ड विक्रेता को एक पहचान पत्र जारी किया जायेगा।उन्होंने कहा कि भोजन पकाने के लिए विक्रेताओं द्वारा दो बार से अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले तेल में ट्रांस-फैट होते हैं जो मानवीय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इस्तेमाल किए जा चुके पकाने वाले तेल का निपटान हमेशा एक बड़ी चुनौती है। इस समस्या के हल के लिए पंजाब सरकार ने एक ऐसी कंपनी के साथ समझौता किया है जो इस्तेमाल किए गए भोजन पकाने वाले तेल को विक्रेताओं से खऱीदती है और इसको बायो डीज़ल में बदल देती है। उन्होंने कहा कि बायो डीज़ल बनाने के लिए हर महीने पंजाब से लगभग 100 टन इस्तेमाल किए गए पकाने वाले तेल की खरीद की जा रही है।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD