Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहा है सोहन का आशियाना

बीपीएल परिवार को मकान बनाने के लिए मंजूर हुए हैं 1.30 लाख रुपये

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 03 Feb 2020

Last updated on: Feb 03, 2020, 00:00 IST

मेहनत-मजदूरी और थोड़ी-सी जमीन पर खेती-बाड़ी करके जैसे-तैसे गुजर-बसर करने वाला गरीब भी क्या अपने परिवार के लिए खूबसूरत आशियाने का ख्वाब देख सकता है? क्या कभी वह भी अपना पक्का मकान बना सकता है? सचमुच, आम लोगों के लिए कभी यह असंभव ही लगता था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक भारत के हर परिवार को मकान मुहैया करवाने का संकल्प लिया तो कुल्लू जिला की ग्राम पंचायत पीज के सोहन लाल जैसे देश के करोड़ों गरीबों के सपनों को मानों पंख लग गए हों। हर गरीब को घर मुहैया करवाने के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना से अब करोड़ों लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। इसी योजना के तहत प्राप्त धनराशि से कुल्लू जिला में भी कई गरीब परिवारों के आशियाने तैयार हो रहे हैं। सोहन लाल भी इन्हीं में से एक हैं।मेहनत-मजदूरी और अपनी थोड़ी-सी जमीन पर खेती-बाड़ी से किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले सोहन लाल कई वर्षों से अपने लिए मकान बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन सीमित साधनों के कारण उनका यह ख्वाब दूर की कौड़ी ही साबित हो रहा था। कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनके सपनों का घर आकार नहीं ले पा रहा था।लेकिन, पिछले वर्ष सोहन लाल को जब ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली तो मानों उनकी तकदीर ही बदल गई। उनको इस योजना के तहत मकान निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार रुपये की धनराशि मंजूर हुई। कुछ महीनों में ही उन्हें इस धनराशि की पहली किश्त के रूप में 65 हजार रुपये प्राप्त हुए और उन्होंने मकान का कार्य आरंभ कर दिया। देखते ही देखते उनके सपनों का आशियाना तैयार होने लगा।सोहन लाल को अब 35 हजार रुपये की दूसरी किश्त भी प्राप्त हो चुकी है, जिससे मकान के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे सोहन लाल, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां बहुत ही खुश हैं।उधर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुल्लू जिला में इस वित वर्ष में 125 गरीब परिवारों को मकान बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक परिवार को एक लाख 30 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इनमें से अधिकांश मकानों के कार्य पूरे होने वाले हैं।

 

Tags: Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD