Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारी ओलावृष्टि की वजह से जिन किसानों की फसलों का नुक़सान हुआ है, उचित मुआवजा दे सरकार : चौधरी अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 03 Feb 2020

Last updated on: Feb 03, 2020, 00:00 IST

इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने जींद में हुई पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के लाडवा ब्लॉक और अम्बाला आदि जिलों में हुई भारी ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश के किसानों के चेहरे उतर गए हैं क्योंकि इस ओलावृष्टि से गेहूं व आलू के साथ-साथ अन्य फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश की गठबंधन सरकार को चाहिए कि तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे ताकि किसान को उनकी नष्ट हुई फसल की भरपाई हो सके। गठबंधन की सरकार को मुआवजे के साथ जिन किसानों की फसलों का नुक़सान हुआ है उनका इस वर्ष का मालीया भी माफ करना चाहिए।इनेलो नेता ने अपने सम्बोधन में कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो सरकार के शासनकाल के दौरान एसवाईएल से हरियाणा के हक का पानी लेने के लिए न्यायालय के अंदर-बाहर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई थी। पिछले पांच वर्षों में इनेलो कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में गिरफ्तारियां देकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सोईं हुई सरकार को जगाने का काम किया। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो विधायक-मंडल ने माननीय राष्ट्रपति जी, केंद्रीय जल और संसाधन मंत्री व महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर उच्चतम न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार केंद्र सरकार की देखरेख में एसवाईएल नहर का निर्माण करवाने का अनुरोध किया था। 

इनेलो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर पर लगातार तीन महीने धरना देकर केंद्र की सोई सरकार को जगाने का प्रयास किया। इनेलो नेत्रत्व के साथ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में संसद का घेराव किया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की वजह से उनको चोटें भी आई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े नौ साल और भाजपा के लगभग छह साल के शासनकाल के दौरान आज तक इन राष्ट्रीय पार्टियों ने एसवाईएल पर कोई ठोस कदम उठाने का साहस नहीं दिखाया है। उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर पंजाब सरकार नहर का निर्माण नहीं करती तो केंद्र सरकार निर्माण कार्य पूरा करवाए। लेकिन प्रदेश की गठबंधन की सरकार किसानों की अनदेखी कर इस मामले को पुरजोर तरीके से नहीं उठा रही है जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार ने सभी दलों का सहयोग लेकर विधानसभा में एकमत से रेजूलेशन पास किया है कि पंजाब हरियाणा को एक भी बूँद पानी नहीं देगा। गठबंधन की सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी है, इसको केवल अपनी कुर्सी की चिंता है। इनेलो नेता ने इस दौरान पार्टी में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल नहर निर्माण के लिए कोई भी क़ुर्बानी देने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि फरवरी माह में विधानसभा सत्र के दौरान भी एसवाईएल मुद्दा पुरजोर उठाया जाएगा और प्रदेश के प्रत्येक हलके में जाकर प्रदेशवासियों को जागृत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने के लिए अन्य लोगों को जोडऩे का भी आह्वान किया। इस दौरान 112 भाजपा-जजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़ कर इनेलो में अपनी आस्था जताई जिनको चौधरी अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भरपूर मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। बैठक में सभी पूर्व विधायक, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD