Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वेंकैया नायडू ने गैरसंचारी रोगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का आह्वान किया

योग को स्वास्थ्य की सबसे किफायती औषधि बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हुबली (कर्नाटक) , 02 Feb 2020

Last updated on: Feb 02, 2020, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति ने गैर-संचारी रोगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए युवाओं को आराम पसंद जीवनशैली को छोड़कर नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करना चाहिए।आज कर्नाटक के हुबली में योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित योग शिविर में भाग लेने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने कहा कि एक स्वस्थ भारत और खुशहाल भारत के लिए फिट इंडिया और योग को जन आन्दोलन का रूप दिया जाना चाहिए। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह स्वास्थ्य की सबसे किफायती औषधि है।गैर संचारी रोगों को उत्पादन क्षमता के लिए नुकसानदायक बताते हुए श्री नायडू ने कहा कि इनके उपचार पर 2012-2030 के बीच 6.2 ट्रिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। ऐसे में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए योग एक बेहतर उपाय है।उन्होंने कहा कि योग को सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसको रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। योग दुनिया को भारत की विरासत का सबसे बड़ा उपहार है।श्री नायडू ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ रहने के लिए आराम पसंद जीवनशैली को छोड़कर नियमित व्यायाम करने की आदत डालें। उन्होंने कहा कि हमें जीवन जीने, सोचने और पर्यावरण के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। पर्यावरण और संस्कृति दोनों का संरक्षण हमें एक बेहतर भविष्य देगा।उन्होंने योग के माध्यम से एक स्वस्थ भारत बनाने के पतंजलि योगपीठ और बाबा रामदेव के प्रयासों की सराहना की।अवसर पर केन्द्रीय संसदीय मामलों, कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी तथा योग गुरू बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD