Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

बाबा रामदेव ने 'सचखंड श्री दरबार साहिब' में टेका मत्था, बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 1 करोड़ रुपए

Baba Ramdev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 02, 2025, 12:19 IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिबान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को 1 करोड़ रुपए का चेक राहत फंड के रूप में भेंट किया। 

बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "गुरु नानक देव जी का उपदेश 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको' आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन है। सेवा ही असली धर्म है। जब किसी कौम या इलाके पर संकट आता है, तो इंसानियत के नाते सबको आगे आना चाहिए।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह 1 करोड़ रुपए की राशि कोई बड़ी भेंट नहीं, बल्कि गुरु की सेवा की ओर एक छोटी सी आहुति मात्र है। रामदेव ने पंजाबी कौम को बहादुर और हिम्मत वाली बताया। उन्होंने कहा, "अगस्त-सितंबर 2025 में आई बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों, जैसे गुरदासपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और अबोहर, में भारी तबाही मचाई है। 

हजारों एकड़ फसलें नष्ट हो गईं, पशुधन बह गया और हजारों परिवार बेघर हो गए। फिर भी, पंजाब की जनता की हिम्मत देखने लायक है। यह कौम जल्द ही इस संकट से उबरकर फिर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी।" रामदेव ने एसजीपीसी द्वारा बाढ़ राहत कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि एसजीपीसी ने पहले ही 20 करोड़ रुपए का राहत कोष घोषित किया है, जिसमें 8 लाख लीटर डीजल किसानों को वितरित किया गया है ताकि वे अपनी जमीन को फिर से खेती योग्य बना सकें। 

छोटे किसानों को मुफ्त बीज दिए जा रहे हैं और प्रभावित गुरुद्वारों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, लंगर सेवाओं के माध्यम से हजारों पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, "एसजीपीसी का यह प्रयास सराहनीय है, जो सिख सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण है।"

 

Tags: Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD