Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खालसाई जाहो-जलाल के साथ पहले सिख फ़ुटबॉल कप का आगाज़

खिलाड़ी अपनी मूल पहचान कायम रखें और सिख स्वरूप को विदेशों तक प्रफुल्लित करें-सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Jan 2020

Last updated on: Jan 30, 2020, 00:00 IST

खालसा फ़ुटबॉल क्लब (खालसा एफ.सी.) और ग्लोबल सिख स्पोर्टस फैडरेशन द्वारा पंजाब भर में आरंभ किए गए पहले सिख फ़ुटबॉल कप का उद्घाटन आज यहाँ खालसा कॉलेज अमृतसर में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह, संत कपूर सिंह सनेरां वाले, श्री अकाल तख्त साहिब के पाँच प्यारे, खालसा एफ.सी. के प्रधान हरजीत सिंह गरेवाल, अतिरिक्त सैशन जज जालंधर हीरा सिंह गिल और क्लब के आहुदेदार भी उपस्थित थे।इस मौके पर बोलते हुए सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि यह सिख कौम के लिए गर्व वाली बात है कि खालसा क्लब द्वारा साबत सूरत खिलाडिय़ों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने खिलाडिय़ों को अपनी मूल पहचान कायम रखने और सिख स्वरूप को विदेशों तक प्रफुल्लित करने के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि बाकी खेलों में भी खिलाड़ी अपने मूल स्वरूप को बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि सिख कौम की अपनी अलग अनौखी हस्ती है जिस कारण सिख बच्चे अपने धर्म-कर्म में परिपक्व रहते हुए कौम की प्रगति में योगदान डालें।खालसा एफ.सी. के प्रधान हरजीत सिंह गरेवाल ने कहा कि सिख पहचान में गलती के कारण विदेशों में सिखों पर होने वाले नसलीय हमलों को रोकने के लिए खालसा एफ.सी. द्वारा फ़ुटबॉल टीम बनाई जा रही है जोकि जहाँ विदेशों में अलग-अलग क्लबों के साथ मैच खेला करेगी वहीं देश में भी नामी क्लबों और टूर्नामैंटों में भाग लेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि खालसा एफ.सी. द्वारा भविष्य में उत्तरी भारत का क्षेत्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामैंट करवाना विचाराधीन है। इसके अलावा अगले साल लड़कियों के भी फ़ुटबॉल टूर्नामैंट होंगे और चंडीगढ़ में पंजाब की तजऱ् पर अलग सिख फ़ुटबॉल कप करवाया जायेगा। उन्होंने समूह संगत से अपील की कि वह साबत सूरत खिलाडिय़ों को प्रमोट करने के लिए खालसा एफ.सी. का तन-मन-धन से सहयोग करें।इस मौके पर सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह और खालसा एफ.सी. के सीनियर उप प्रधान बलविन्दर सिंह जौड़ासिंघा ने भी अपने संबोधन में क्लब द्वारा किये जा रहे प्रयासों संबंधी रोशनी डाली और इस टूर्नामैंट को खेल के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़े जाने की बात कही।इस मौके पर स्टेज सचिव की कार्यवाही प्रिंसीपल बलविन्दर सिंह ने बखूबी निभाई। क्लब के सचिव जनरल डॉ. प्रीतम सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। ज्ञानी केवल सिंह जी ने समूह दर्शकों, खिलाडिय़ों और आदरणिय सज्जनों को मूल मंत्र का पाँच बार उच्चारण करवाया और टूर्नामैंट की प्रगति के लिए अरदास की।इस मौके पर गुरू राम दास पब्लिक स्कूल, अमृतसर के बच्चों ने शब्दगायन किया और सभी साबत सूरत फ़ुटबॉल टीमों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया।इस मौके पर अन्यों के अलावा प्रिंसिपल महल सिंह, प्रिंसिपल इन्दरजीत सिंह गोगोआनी, श्री हरचरन सिंह ओलम्पिअन, हरिन्दर सिंह मल्ली, हरजीत सिंह खालसा माझा ज़ोन कोऑर्डीनेटर, गुरबंस सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह डायरैक्टर स्पोर्टस गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, ऐक्सियन गुरबख्शीश सिंह गिल, प्रो. परमप्रीत फ़ुटबॉल प्रशिक्षक, सुरजीत सिंह बैंस, प्रभजोत सिंह, बलजीत सिंह, जीत सिंह इटली, गुरप्रीत सिंह राजा, फकीर सिंह उड़ीसा, गुरप्रीत सिंह कलकत्ता, ब्रह्मजीत सिंह और हरकीरत सिंह गरेवाल उपस्थित थे।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD