Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंद्रह साल से अधिक पुराने तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक/सीएनजी तिपहिया वाहनों से बदला जायेगा : काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2020

Last updated on: Jan 22, 2020, 00:00 IST

राज्य में वायु प्रदूषण से निपटने के मद्देनजऱ तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत वातावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने पंद्रह साल से अधिक पुराने तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक / सी.एन.जी तिपहिया वाहनों से बदलने को यकीनी बनाने का फ़ैसला किया है। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने दी।उन्होंने बताया कि यह देखा गया है कि राज्य में 15 साल से अधिक पुराने तिपहिया वाहन बड़ी संख्या में चल रहे हैं परन्तु पंजाब मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 68सी के मुताबिक कोई भी तिपहिया वाहन ऑटोरिक्शा 15 सालों से अधिक समय तक नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने बताया कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही जनवरी, 2019 से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिले में नये डीज़ल/पेट्रोल थ्री वहीलरों का रजिस्ट्रेशन करने पर पाबंदी लगा दी है। दरअसल पटियाला और बठिंडा जिलों में भी ऐसे वाहनों पर पाबंदी लगाने का मामला बोर्ड के विचाराधीन है और आगामी माँग के मद्देजऱ इन दोनों जि़लों में सी.एन.जी सप्लाई स्टेशन हाल ही में स्थापित किये गए हैं।श्री पन्नू ने कहा कि राज्य में ग़ैर कानूनी ढंग से चल रहे 15 साल से अधिक पुराने तिपहिया वाहन न सिफऱ् प्रदूषण का बड़ा ख़तरा हैं बल्कि हादसों का बड़ा कारण भी बनते हैं। इसलिए पंजाब के बड़े शहरों में सी.एन.जी सप्लाई स्टेशन स्थापित किये गए हैं और इसके अलावा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलजऱ् भी उपलब्ध करवाए गए हैं।उन्होंने कहा कि सभी बड़े शहरों के डिप्टी कमीश्नरों को पुराने तिपहिया वाहन को ख़त्म करने और इन पुराने वाहनों के मालिकों को गैस / इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन चलाने का मौका देने के लिए कहा गया है। पन्नू ने कहा कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत तबदीली की सुविधा के लिए, यह प्रस्ताव किया गया है कि जिला पुलिस के ट्रैफिक़ विंग के अधिकारियों, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, ट्रांसपोर्ट विभाग और जिले के अग्रणी बैंकों के अफसरों वाली एक कमेटी डिप्टी कमिश्नर द्वारा गठित की जायेगी। इस कमेटी का नेतृत्व जिला प्रशासन का एक सीनियर अधिकारी करेगा। उन्होंने बताया कि पुराने तिपहिया वाहनों की बची हुई कीमत बहुत कम है क्योंकि इनकी मियाद पूरी हो चुकी है। बड़ी गैस/इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन कंपनी ने पुराने तिपहिया वाहनों की कीमत 20,000 से लेकर 25000 रुपए देने के लिए सहमति जताई है। इन पुराने वाहनों को बड़ी भट्टियाँ के द्वारा नष्ट किया जायेगा जिससे इनको स्थायी तौर पर सडक़ों से दूर किया जा सके।उन्होंने कहा कि यह सुझाव दिया गया है कि पुराने तिपहिया वाहन चालकों, जो नये गैस / इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन प्राप्त करने के इच्छुक हैं, को मुद्रा स्कीम या सरकार की कोई अन्य स्कीम अधीन व्यापारिक बैंक से रियायती दर पर कजऱ् लेने की सुविधा दी जाये। ऐसे आवेदकों की सुविधा के लिए कैंप भी लगाए जा सकते हैं।मिशन डायरैक्टर ने बताया कि उक्त फ़ैसले का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के अंतर्गत करवाई की जायेगी।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD