Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा का रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्‍त प्रयासों पर जोर दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jan 2020

Last updated on: Jan 16, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्‍म,लघु और मध्‍यम उपक्रम मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय आने वाले दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्‍या को आधे से भी कम करने पर काम कर रहा है।आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (एनआरएससी) की 18 वीं बैठक और परिवहन विकास परिषद (टीडीसी) की 39 वीं बैठक को संबोधित करते हुए, श्री गडकरी ने सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों से खर्च की परवाह किए बिना इस दिशा में रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा, देश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल जनता की सेवा के लिए एक सुसंगत दृष्टिकोण की है।केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्‍म,लघु एंव मध्‍यम उपक्रम मंत्री श्री नितिन गडकरी  आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (एनआरएससी) की 18 वीं बैठक और परिवहन विकास परिषद (टीडीसी) की 39 वीं बैठक में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित करते हुए।राष्‍ट्रीय राजमार्गों में 36 प्रतिशत और अंतरराज्‍यी राजमार्गों में 26 प्रतिशत सुधार होने का जिक्र करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि इन राजमार्गों पर ब्‍लैक स्‍पाट्स का चिन्हित कर उनकी मरम्‍मत का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्‍होंने इंजीनियरिंग के छात्रों और गैर सरकारी संगठनों की ओर से सड़कों का परीक्षण करने की आवश्‍यता पर बल दिया। 

श्री गडकरी ने कहा कि जिला स्‍तर की समितियों से कहा गया है कि वह राजमार्गो पर ब्‍लैक स्‍पाट्स की जांच करें और ऐसे स्‍थानों में तुरंत मरम्‍मत की जरुरतों के बारे में अपने सुझाव दें। उन्‍होंने कहा कि सड़क निर्माण में सुधार का काम 14 हजार करोड़ रूपए के उपलब्‍ध आर्थिक संसाधन के साथ किया जाएगा। केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्‍य मंत्री जनरल (सेवानिवृत) डा. वी के सिंह ने सड़क सुरक्षा के लिए लोगों के व्‍यवहार में आवश्‍यक बदलाव की जरुरत पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता परिवार,स्‍कूल और समाज के स्‍तर से शुरु होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वह सड़क दुर्घटनाओं और इसका शिकार होने वाले लोगों के बारे में समाज के नजरिए को बेहतर बनाने बनाने के लिए जरुरी उपायों के बारे में राज्‍य सरकारों से बात कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के तुरंत बाद बेहद नाजुक क्षणों में दुर्घटना पीडितों को तुरंत मदद पहुंचायी जा सके।आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद  की 18 वीं बैठक और परिवहन विकास परिषद की 39 वीं बैठक में भाग लेने वाले प्रतिभागी .बैठक में विभिन्न राज्यों के परिवहन मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्‍न पहलुओं पर चर्चा की।  पर्यटक वाहन प्राधिकरण और परमिट नियम 2019; बस पोर्ट दिशानिर्देश; सीमा चौकियों को खत्‍म करने , परिवहन का डिजिटलीकरण; वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस का अंतर-राज्य अंतरण; राज्यों में सड़क कर का सामंजस्य - एक राष्ट्र एक कर; वाहन स्क्रैपिंग नीति; वाहन स्क्रैपिंग सुविधा स्थापित करने, प्राधिकरण और संचालन के लिए दिशानिर्देश; और निर्भया फ्रेमवर्क के तहत वाहन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म का कार्यान्वयन आदि विषयों पर बैठक में विस्‍तर से चर्चा की गई।  

 

Tags: Nitin Gadkari , VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD