Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चाइना डोर के इस्तेमाल के खिलाफ टीचर्स करें अभिभावकों से मीटिंगः परमिंदर सिंह पिंकी

बच्चों की डायरी में चाइना डोर इस्तेमाल नहीं करने से संबंधित नोट लिखकर भेजें अध्यापकः डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 16 Jan 2020

Last updated on: Jan 16, 2020, 00:00 IST

चाइना डोर की वजह से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद की तरफ से विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपलों के साथ बैठक की गई।विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने कहा कि वह बच्चों और नौजवानों की अच्छी सेहत के लिए हलके में लगातार पार्क और खेल के मैदान तैयार करवा रहे हैं परन्तु यदि फिर भी हम अपने बच्चों की सेहत का ध्यान न रखते हुए उन्हें पतंगबाज़ी के लिए चाइना डोर खरीदकर दे रहे हैं तो यह हमारे समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कि यह चाइना डोर डोर नायलन/सिंथैटिक/ प्लास्टिक (काँच के पाउडर) की बनी होती है और यह बहुत मज़बूत,  न-गलनेयोग्य और न ही टूटने योग्य होती है। यह डोर जहां पतंगबाज़ी के समय पतंग उड़ाने वालों के हाथ और उंगलियाँ काट देती है, वहीं इस के साथ साइकिल और स्कूटर चालकों के गले और कान काटने की घटनाएँ घटतीं हैं और उड़ते पक्षी भी हादसों का शिकार बनते हैं। उन्होंने समूह प्रिंसिपल से कहा कि वह संदर्भ में अभिभावकों के साथ मीटिंग करें जिससे वह अपने बच्चों को चाइना डोर का प्रयोग करने से रोकें और आस-पास लोगों को भी इस का प्रयोग न करन के लिए कहने।डिप्टी कमिशनर चंद्र गैंद ने कहा कि चाइना डोर का प्रयोग न करने सम्बन्धित ज़िला प्रशासन की तरफ से पहले ही पाबंदी लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि लोग इसका प्रयोग से गुरेज़ करें। उन्होंने स्कूल मुखियों से कहा कि पेरेंट्स के नाम वह वह चाइना डोर से संबंधित नोट बनाकर बच्चों की डायरी पर भी नोट लिखकर भेजें। इस दौरान विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डिप्टी कमिशनर चंद्र गैंद ने समूह स्कूलों के मुखियों को चाइना डोर का प्रयोग न करने और इससे सम्बन्धित लोगों को जागरूक करने का प्रण भी दिलवाया। उन्होंने समूह लोगों को भी अपील की कि वह पतम्बगबाजी के लिए चाइना डोर का प्रयोग न कर अपने और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए काम करें। इस मौके ज़िला शिक्षा अधिकारी कुलविन्दर कौर भी उपस्थित थीं।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD