Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिरोजपुर का सबसे बड़ा गांव 3.45 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों से शहर जैसी सुविधाओं से होगा लैस

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने खाई फेमे के लिए 20 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज स्पोर्ट्स स्टेडियम का प्रोजेक्ट पास करवाया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 15 Jan 2020

Last updated on: Jan 15, 2020, 00:00 IST

फिरोजपुर शहरी हलके का सबसे बड़ा गांव खाई फेमे के करीब 3.45 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों से शहरों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होने को पूरी तरह से तैयार है। विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने इस गांव के लिए 20 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज स्पोर्ट्स स्टेडियम मंजूर करवा लिया है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। ये स्टेडियम इससे पहले सरकारी तकनीकी कॉलेज में बने क्रिकेट स्टेडियम जैसा ही बनेगा।गांव की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए का चैक सौंपते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि ये गांव फिरोजपुर शहरी हलके का सबसे बड़ा गांव है और यहां लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक इस गांव में दाना मंडी नहीं थी, जिससे किसानों को काफी परेशानी होती थी। लोगों की सबसे बड़ी मांग दाना मंडी की थी, जिस पर कार्य करते हुए उन्होंने 91 लाख रुपए की लागत से यहां दाना मंडी बनवाई है, जिसका शुभारंभ पिछले साल पैडी सीजन में किया गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसी तरह इस दाना मंडी को विकसित करने और शैड डालने के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार करके सरकार के पास भेजा गया है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव की पंचायत को 10 लाख रुपए गलियों-नालियों के कार्यों के लिए गए थे और अब एक बार फिर से 10 लाख रुपए का चैक दिया गया है। इसके अलावा यहां 5 लाख रुपए की लागत से एलईडी लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। सीवरेज का प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है। पूरे गांव तक सीवरेज सिस्टम पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा अब मल्टीपरपज स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 20 लाख रुपए पास हुए हैं, जिसका कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। गांव के स्कूल में 5 लाख रुपए की लागत से आरओ सिस्टम भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर अब पिछड़ा इलाका नहीं रहा क्योंकि यहां लगातार डवलपमेंट के प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर भी जल्द शुरू होने वाला है, जिससे यह जिला डवलपमेंट के मामले में काफी आगे निकल जाएगा। इस मौके पर कुलबीर सिंह सरपंच, जतिंदर सिंह सरपंच, भगवान सिंह सदस्य ब्लॉक समिति, जरमल सिंह सदस्य पंचायत, स्वर्ण सिंह, करमवीर सिंह भुल्लर, तरसेम सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजू, चिमन सिंह, अमरीक सिंह, कश्मीर सिंह,  बूटा और मलकीत सिंह मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD