Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू-कश्मीर में सीमाओं पर उग्रवाद से लड़ते हुए सबसे अधिक बलिदान देखे गये : फारूक खान

बलिदान स्तम्भ में सशस्त्र सेना दिग्गज दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 14 Jan 2020

Last updated on: Jan 14, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने आज कहा कि जम्मू और कश्मीर ने देश की सीमाओं पर और इसके भीतरी इलाकों में उग्रवाद से लड़ते हुए भी सैनिकों की कुर्बानियों की सबसे अधिक संख्या देखी है।सलाहकार ने ये बात सशस्त्र सेना दिग्गज दिवस के अवसर पर आज बलिदान स्तम्भ में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ भारतीय सशस्त्र बलों के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा, जो 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के लिए मनाया जाता है।सलाहकार खान ने कहा कि यह दिन उन सभी सैनिकों के निस्वार्थ बलिदान की स्वीकारोक्ति है जो सीमाओं की रक्षा करते हैं और देश में विभिन्न विद्रोहियों से भी लड़ते हैं।“एक सैनिक अपनी सेवा के दौरान अपना सब कुछ देता है और एक राष्ट्र के नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान का सम्मान करें और उन्हें सलाम करें जो उन्होंने हमारी सीमाओं की रक्षा करने और हमारे जीवन को सुरक्षित करने के लिए दिया है। उन्होंने युद्ध के दिग्गजों, सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के सामने आने वाले मुद्दों के प्रति लोगों में संवेदनशीलता की आवश्यकता के महत्व पर बल दिया।इस अवसर पर, सलाहकार ने भी बलिदान स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन सैनिक कल्याण विभाग द्वारा किया गया था। निदेशक सैनिक कल्याण विभाग ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) हरचरण सिंह ने भी इस अवसर पर बात की।इस अवसर पर, नागरिकों द्वारा छह वीर नारियों को भी अपनाया गया, जिसके बाद एक प्रतिज्ञा ली गई जिसमें सशस्त्र बलों के बलिदानों और वीरता के लिए नागरिकों का समर्थन, सुरक्षा पर्यावरण, नशा मुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण अभियान पर जागरूकता शामिल है। इस अवसर पर प्रमुख एनजीओ, स्काउट एंड गाइड के छात्र, एनसीसी कैडेट्स और पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Farooq Ahmed Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD