Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में अब रोबोट करेंगे सीवरेज़ की सफ़ाई : रजि़या सुल्ताना

जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में माघ के पहले दिन के अवसर पर होगी रोबोटिक मशीनों के द्वारा सीवरेज़ साफ़ करने के प्रोजैक्ट की शुरूआत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jan 2020

Last updated on: Jan 13, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार के जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग ने राज्य में सीवरेज़ की सफ़ाई मानव-रहित करने की बड़ी पहलकदमी के अंतर्गत आधुनिक तकनीक वाले रोबोट के साथ सीवरेज़ साफ़ करने के प्रोजैक्ट को अमलीजामा पहना दिया है। राज्य में अब रोबोट सीवरेज़ साफ़ किया करेंगे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने आज यहाँ बताया कि सीवरेज़ की सफ़ाई रोबोट द्वारा करने के प्रोजैक्ट की औपचारिक शुरुआत जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में माघ के पहले दिन के पवित्र त्योहार के अवसर पर किया जाएगा। श्रीमती सुल्ताना ने बताया कि पहले पड़ाव के अंतर्गत केरला की जेनरोबोटिक्स कंपनी द्वारा आधुनिक तकनीक द्वारा तैयार की गई रोबोटिक मशीन ‘‘बैंडीकूटो’’ जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में सीवरेज़ की सफ़ाई का काम मानव रहित कर देगी जिससे सफ़ाई कर्मचारियों को गंभीर समस्याओं जैसे कि सीवरेज़ में उतरने के खतरे और ज़हरीली गैसों से होने वाले मानवीय स्वास्थ्य को नुकसान से बचाव होगा। इसके अलावा घंटों का काम बहुत कम समय में करना यकीनी बनाया जा सकेगा।जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने बताया कि इस मशीन के साथ गंदगी की (मैला) ढुलाई की समस्या, ज़हरीली गैसों और सीवरेज़ के पानी और कीचड़ से मानवीय शरीर को होने वाले नुकसान, इनफ़ैक्शन और भयानक बीमारियों से छुटकारा मिलने के साथ-साथ गंदगी की (मैला) ढुलाई की समस्या से भी पक्के तौर पर निजात मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस विलक्षण कार्य से अब सफ़ाई कर्मचारियों और सीवर सफ़ाई के कार्य में लगे कर्मचारियों के स्वाभिमान में भी विस्तार होगा।श्रीमती सुल्ताना ने बताया कि करीब 90 लाख रुपए की लागत वाली रोबोटिक तकनीक से लैस दो मशीनों के द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में सीवर सफ़ाई का कार्य शरू करने से पंजाब, देश का सातवां ऐसा राज्य बन जायेगा जबकि जि़ला श्री मुक्तसर साहिब यह नवीनतम तकनीक अपनाने वाला राज्य का पहला जि़ला बनकर उभरेगा, जहाँ रोबोट से सीवरेज़ की सफ़ाई की जाती हो। उन्होंने बताया कि सीवरेज़ पाईपों में ज़हरीली गैस का पता लगाने के लिए सैंसर प्रणाली से लैस और कार्बन फाइबर बॉडी वाले कम भार वाले यह रोबोट वॉटरप्रूफ़ होंगे और पानी में गहराई तक जाकर काम कर सकेंगे। मानव की बाज़ूओं की तरह काम करने के सामथ्र्य वाले रोबोट को सफ़ाई कर्मचारी की सुविधा के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। इन रोबोट्स को आसानी से चलाया जा सकता है।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD