Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रज़िया सुल्ताना द्वारा बुज़ुर्गों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

Razia Sultana, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Oct 2021

Last updated on: Oct 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब के निवासी बुज़ुर्ग अब अपनी किसी भी समस्या के लिए 14567 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन का उद्घाटन आज सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री रज़िया सुल्ताना ने किया।उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन में हिदायतों के अनुसार एक कॉल सैंटर बनाया गया है, जहाँ कनेक्ट आफिसर बुज़ुर्गों से फ़ोन पर बात करते हैं और उनकी शिकायतों और मुश्किलों को सुनते हैं। पंजाब के 23 जिलों में फील्ड ऑफिसर तैनात हैं जो ज़मीनी स्तर पर बुज़ुर्गों के पास जाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करते हैं। भारत सरकार, हेल्पएज़ और ग़ैर-सरकारी संगठनों के साथ मिल कर इस हेल्पलाइन को चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाईन पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों जैसे कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी, मेनटेनेंस एक्ट के अधीन बने ट्रिब्यूनल, डिप्टी कमिश्नर, सीनियर नागरिकों के समूह, ग़ैर-सरकारी संस्थाओं, वृद्ध आश्रम आदि के साथ मिलकर काम करेगी जिससे ज़रूरत के समय पर बुज़ुर्गों के लिए इन संस्थाओं से मदद के लिए जा सके।मंत्री ने बताया कि बुज़ुर्गों के कल्याण को मद्देनज़र रखते हुये सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बुज़ुर्गों के लिए एक वृद्ध आश्रम होशियारपुर में चलाया जा रहा है। 

ज़िला बरनाला और मानसा में वृद्ध आश्रमों के निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों में वृद्ध आश्रम चलाने के लिए ग़ैर-सरकारी संस्थाओं को ग्रांट इन ऐड दी जायेगी।रज़िया सुल्ताना ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा राज्य के बुज़ुर्ग व्यक्तियों, विधवाओं, दिव्यांजनों के कल्याण के लिए संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 से बुढ़ापा पैंशन और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के अधीन पैंशन की राशि 750 रुपए प्रति महीना से बढ़ा कर 1500 रुपए प्रति महीना की है।उन्होंने बताया कि इस समय बुढ़ापा पैंशन और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के अधीन 26 लाख 92 हज़ार से ज़्यादा लाभार्थियों को पैंशन दी जा रही है। इनमें से 18.15 लाख बुढ़ापा पैंशन के लाभार्थी हैं। सितम्बर 2021 तक की पैंशन लाभार्थियों को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय साल 2021-22 के लिए 4000 करोड़ रुपए का बजट उपबंध किया गया है। सरकार लाभार्थियों को पैंशन की अदायगी हर महीने समय पर भेजने के लिए प्रयत्नशील है।इस मौके पर दूसरों के अलावा सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव राज़ी पी. श्रीवास्तव, डायरैक्टर बी. श्रीनिवासन, एडीशनल डायरैक्टर लिली चौधरी, ज्वाइंट डायरैक्टर चरणजीत सिंह मान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Razia Sultana , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD