Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रजिय़ा सुल्ताना ने तरस के आधार पर 22 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Razia Sultana Hands Over Job Letters To 22 Candidates On Compassionate Ground

Razia Sultana, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Oct 2021

Last updated on: Oct 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री रजिय़ा सुल्ताना ने आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ऐडमनिस्ट्रेशन में 22 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। जि़क्रयोग्य है कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में ग्रुप ’डी ’ श्रेणी के अधीन 21 और ग्रुप ’सी’ श्रेणी के अधीन 01 उम्मीदवार को नियुक्त किया गया है।श्रीमती सुल्ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के मौके प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने का भरोसा देते हुये उन्होंने कहा कि यह सरकार का फज़ऱ् है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाने वाले कर्मचारियों के वारिसों को नौकरियां मुहैया करवाई गई हैं।

नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुये श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने उनको अपनी ड्यूटी तन-मन से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में शामिल होने के उपरांत व्यक्ति की जि़म्मेदारी कई गुणा बढ़ जाती है।उन्होंने आगे कहा कि अगस्त 2021 में 30, अप्रैल 2020 में 28 और जुलाई 2020 में 43 नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। इसके इलावा तरस के आधार पर नियुक्ति के लिए 11 आवेदन प्रक्रिया अधीन हैं और विभाग की तरफ से ऐसी सभी विनतियों के लिए पहल के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।इस मौके पर जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवाड़, विभाग के प्रमुख श्री अमित तलवाड़ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।             

 

Tags: Razia Sultana , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD