Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों को सीखने के लिए संस्कृत को आसान बनाया जाना चाहिए

ऑल इंडिया ओरियंटल कॉन्फ्रेंस के 50वें सत्र को संबोधित किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नागपुर , 10 Jan 2020

Last updated on: Jan 10, 2020, 00:00 IST

उप-राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि संस्कृत के प्रयोग को लोकप्रिया बनाया जाना चाहिए और इसके लिए शब्दों को सरल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भाषा विलुप्त होती है तो वह संस्कृति और इतिहास भी भविष्य में विलुप्त हो जाएगा, जिनसे यह भाषा जुड़ी हुई है।आज नागपुर में ऑल इंडिया ओरियंटल कॉन्फ्रेंस के 50वें सत्र को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि संस्कृत को सरल बनाया जाना चाहिए ताकि आम आदमी इसे समझ सके। आवश्यकतानुसार नए शब्दों को भी जोड़ा जाना चाहिए।श्री नायडू ने कहा कि किसी भी भाषा को धर्म और समुदाय के नजर से नहीं देखना चाहिए। वेद, उपनिषद और संस्कृत पूरे देश के हैं। प्रत्येक व्यक्ति को भाषा सीखने की सुविधा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी प्राचीन ग्रंथों का अनुवाद विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी भारत की संस्कृति, परंपरा और इसके इतिहास को समझ सकें।इस संदर्भ में श्री नायडू ने कहा कि जर्मनी में संस्कृत पर विस्तृत शोध व अनुसंधान किए जा रहे हैं, जबकि भारत संस्कृत के विकास और प्रोत्साहन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है।इतिहास लेखन में साहित्य और भाषायी स्रोतों के महत्व के बारे में श्री नायडू ने कहा कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक पूरी संस्कृति - पूरी सभ्यता का प्रतिनिधित्व करती है। हमारी भाषाएं एक साझा सूत्र हैं, जो हमें अपने भूत और भविष्य से जोड़ती हैं।उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में 19,500 भाषाएं और बोलियां हैं। 196 भाषाएं विलुप्ति की कगार पर हैं। श्री नायडू ने कहा कि कोई देश प्रगति नहीं कर सकता यदि वह अपने इतिहास की अवहेलना करता है। भारत के वास्तविक इतिहास को शामिल करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाना चाहिए और तुकाराम, ज्ञानेश्वर, नारायण गुरु, अल्लूरी सीताराम राजू, वीरापांडियन कट्टाबोम्मन तथा अन्य महान विभूतियों की कहानियों को भी पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाना चाहिए।श्री नायडू ने शिक्षा, प्रशासन और दैनिक जीवन में भारतीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने हाई-स्कूल तक की शिक्षा मातृभाषा में देने के लिए सभी केन्द्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया।केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गडकरी, महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री नीतिन राउत, कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास  वाराखेडी, ऑल इंडिया ओरियंटल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष प्रोफेसर गौतम पटेल व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD