Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एचआरटीसी के सात नए रूट स्वीकृत : गोविन्द सिंह ठाकुर

गोविन्द सिंह ठाकुर
गोविन्द सिंह ठाकुर
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 30 Dec 2019

Last updated on: Dec 30, 2019, 00:00 IST

परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पिछले दो वर्षों में 174 नये बस रूटों पर सेवाएं शुरू की है जिससे प्रदेश की जनता को 25291 अतिरिक्त किलोमीटर में यातायात सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके अतिरिक्त आज सात नये बस रूटों को स्वीकृत किया गया है।नए सात रूटों में मंडी से पैडी वाया तल्यार को साईहाल तक आगे बढ़ाने, सरकाघाट से टीहरा वाया गारली बस सेवा को सकोहटा तक आगे बढ़ाने, शिमला से अणु बस सेवा को वाया जुनी करने, सुन्दरनगर से बाड़ी स्कूली बच्चों एवं आम जनता के लिए नई बस सेवा प्रारम्भ करने, मंडी से सरकाघाट बस सेवा जो वाया रिवालसर चलती है को जनहित में वाया पैटरान दुर्गापुर करने, सुजानपुर से गलोटी बस सेवा को भेड़ी-नाग मन्दिर लाहड़ू के बजाय भेड़ी-भलुन्दर-डली-कुहन वाया लाहड़ू गलोटी करने तथा होशियारपुर-चम्बापतनदृज्वाला जी बस सेवा को टिल तक करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, तारादेवी एवं जसूर में आधुनिक चालक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित कर रही है। इन केन्द्रों के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार पांच करोड़ रूपये प्रदान करेगी जिसमें से 2.5 करोड़ रूपये प्रदान किए जा चुके हैं तथा 1.8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आज स्वीकृत की गई है। इन चालक प्रशिक्षण केन्द्रों में आधुनिक सिम्युलेटर, पुस्तकालय एवं क्लास रूम का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार काॅर्पोरेट सामाजिक दायित्व एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा स्थापित चालक प्रशिक्षण संस्थाओं को आधुनिक तकनीकों से लैस करने का काम कर रही है। ऊना में हौंडा की मदद से स्थापित सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर का कार्य करना आरम्भ कर दिया गया है।परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक सुरक्षित एवं सम्पूर्ण परिवहन प्रणाली विकसित करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गये गहन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD