Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह को टूरिस्ट हब बनाएंगे- प्रह्लाद पटेल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भद्रवाह , 23 Dec 2019

Last updated on: Dec 23, 2019, 00:00 IST

बर्फबारी और शीत लहर की चपेट में कश्मीर के इलाके  बेशक कटे हुए हों। लेकिन कश्मीर के भद्रवाह इलाके में इन दिनों कल्चरल फेसिटवल मनाया जा रहा है। इस इलाके के लोगों ने इस कल्चरल फेस्टिवल में खूब जमकर अपने पारंपरिक नृत्य को किया। बर्फबारी के बावजूद इस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कार्यक्रम में कहा कि इस इलाके को सरकार टूरिज्म हब की तरह विकसित करने के लिए प्रयास जारी हैं। सरकार यहां महिलाओं को टूरिस्ट गाइड की मुफ्त में ट्रेनिंग तो देगी ही साथ ही लोगों को होम स्टे के लिए फंड भी उपलब्ध कराएगी। पिछले कुछ दिनों से डोडा जिले के भद्रवाह शहर में विंटर कल्चरल फेस्टिवल चल रहा है। इसमें पूरे इलाके के स्कूल के बच्चों और लोगों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाने के बाद जम्म-कश्मीर में अपनी तरह का ये पहला फेस्टिवल था। जिसमें शिरकत करने खुद केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे। उन्होंने यहां एक पर्यटन केंद्र का उद्घाटन किया, साथ ही इलाके को टूरिस्ट हब बनाने की बात भी कही। उन्होंने अधिकारियों से इलाके में इको टूरिज्म भी विकसित करने के बारे में चर्चा की। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस फेस्टिवल को स्मार्टसिटी फाउंडेशन ने आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में पूरे इलाके करीब 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD