Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

हर गांव के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना केन्द्र सरकार का लक्ष्य : प्रहलाद सिंह पटेल

पटयालकर तथा जदरांगल में लोगों से किया संवाद

Prahlad Singh Patel, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of State for Culture and Tourism
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Mar 2022

Last updated on: Mar 04, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हर गांव के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना केन्द्र सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए तकनीक और जमीनी स्तर पर लोगों से पूरा सहयोग लिया जा रहा है।केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र के पटयालकर तथा धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के जदरांगल गांवो का दौरा करने के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में सुरक्षित पेयजल और पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू किये गये जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के बारे में जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता बरकरार रहे, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर गांव के तहत पांच महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो पूरे गांव में लोगों को शिक्षित करेंगी।जल की बर्बादी न हो, जल की गुणवत्ता बरकरार रहे, इसके लिए काम किया जा रहा है।केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने बताया कि पानी की बर्बादी, लीकेज ना हो इसे दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर ही लोगों को प्लंबिंग व फिटिंग ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे रोजगार के साधन भी बन रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था परन्तु हिमाचल प्रदेश में इस मिशन के तहत 93 प्रतिशत परिवारों को पानी पहुंच गया है। बाकि बचे लक्ष्य को इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल में एक लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत देश को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी की सोच वाला देश भारतवर्ष को बनाना है। महात्मा गांधी का सपना था देश को शौच मुक्त करना जिस पर बहुत तेज गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी स्वच्छता और पानी की महत्वता के लिए बहुत अधिक जागरूक हैं। वह अपने से बड़ों को भी यह बता रहे हैं कि पानी की महत्वता क्या है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना है क्योंकि इसके साधन सीमित हैं।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि हर घर जल पहुंचे तथा दूरदराज के गांव भी इससे अछूते नहीं होने चाहिए। यह हम सब की जिम्मदारी है और हर परिवार का अधिकार है जो उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जलजीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी इन योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाना चाहिए जब ये योजनाएं लोगों तक पहुंचेंगी तभी एक मजबूत भारत के निर्माण में मदद मिलेगी।

चामुण्डा मंदिर में की पूजा अर्चना

जल शक्ति राज्य मंत्री ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुण्डा मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ देशवासियों की आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र है।

डिक्टू गांव में प्रगतिशील किसान शक्ति देव के खेतों का किया भ्रमण

इसके उपरांत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ के अंतर्गत जिला कांगड़ा के विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत झियोल के डिक्टू गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान शक्ति देव के खेतों का भ्रमण किया व प्राकृतिक  खेती पर विचार विमर्श किया तथा प्राकृतिक खेती के गुणों की विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की।उन्होंने किसान द्वारा नई तकनीक से टमाटर को कटिंग्स के द्वारा पौध तैयार किए जाने पर उनकी सराहना की। परियोजना निदेशक डॉ. शशि पाल अत्री ने ‘‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’’ बारे विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का जिला कांगड़ा में पधारने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत में पेयजल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश क ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को नियमित आधार पर पेयजल उपलब्ध करवाने वाली घरेलू नल कनेक्शन की योजना ‘‘जल जीवन मिशन’’ की घोषणा की थी। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत तथा राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं।इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जल शक्ति मंत्री की धर्मपत्नि पुष्पलता सिंह पटेल, एडीसी राहुल कुमार, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुनील कनोत्रा, रेखा कपूर, एएसपी पुनीत रघु, एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेगटा, एचएएस प्राबेशनर मोहित रत्न, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल दूबे, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल धिमान, श्रवण ठाकुर, मंडलाध्यक्ष विनय चौधरी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बीएल खट्टा, पटयालकर की प्रधान आशा देवी, जदरांगल की प्रधान रीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।

 

Tags: Prahlad Singh Patel , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of State for Culture and Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD