Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, Prahlad Singh Patel, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर (मध्य प्रदेश) , 07 Nov 2022

Last updated on: Nov 07, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क संपर्क (कनेक्टिविटी) के जरिए मध्य प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान की। उन्होंने राज्य के जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की लागत वाली 214 किलोमीटर लंबाई की कुल 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह, सांसद, विधायक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।श्री गडकरी ने कहा कि हिरन नदी से सिंगूर नदी तक 53 किलोमीटर और नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य के 12 किलोमीटर लंबाई वाली 4 लेन सड़क के निर्माण के बाद जबलपुर से भोपाल तक की यात्रा अवधि में 2 घंटे की बचत होगी। 

इससे गन्ना व दलहन के सबसे बड़े उत्पादक नरसिंहपुर के किसान अपना अनाज मालवा और मध्य क्षेत्र की मंडियों तक ले जाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा उन्होंने आगे बताया कि वन्य जीव अभ्यारण्य में पशुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए 23 अंडरपास और 5 छोटे पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारतमाला परियोजना के तहत 3600 करोड़ रुपये की लागत से 112 किलोमीटर की 4 लेन वाली जबलपुर रिंग रोड का शिलान्यास किया गया। इस रिंग रोड का निर्माण बरेला- मालेगांव- शाहपुरा भटौनी- कुशनेर- अमझर- बरेला रोड पर किया जाएगा। इसमें नर्मदा नदी पर पुल, 750 मीटर आइकॉनिक ब्रिज और भेड़ाघाट व देवरी में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) शामिल होगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Prahlad Singh Patel , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD