उपराज्यपाल के सलाहकार के.के.शर्मा नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी परिषद की 38वीं बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित और सरकार द्वारा अधिकृत लॉटरी पर जीएसटी दर तय करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।चर्चा में भाग लेते हुए शर्मा ने सभी तरह की लॉटरी की बिक्री पर कर की एक समान दर पर जोर दिया। बाद में इस मुद्दे पर मतदान हुआ और परिषद ने निर्णय लिया कि 1 मार्च 2020 से सभी प्रकार की लॉटरी की बिक्री पर 28 प्रतिषत की एक समान दर लागू की जाएगी।सलाहकार ने देश में जीएसटी के कामकाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सरकार के विचारों को सामने रखा। सलाहकार ने केन्द्र षासित प्रदेष की अर्थव्यवस्था को सामान्य स्तर पर लाने और सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों पर बैठक के दौरान एक प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त प्रस्तुति में राजस्व के संवर्द्धन के लिए केंद्र शासित प्रदेश के जीएसटी प्रशासन में प्रचलित अच्छी कार्यप्रणालियों को शामिल किया गया, जो कि उनके लाभ के लिए देश के अन्य राज्य और केन्द्र षासित प्रदेषों के साथ साझा की गई थीं।