Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शून्य काल को और उपयोगी और प्रभावशाली बनाने की ज़रूरत-अजायब सिंह भट्टी

डिप्टी स्पीकर द्वारा भारत की वैधानिक संस्थाओं के प्रीज़ाईडिंग अफसरों की 77वीं कॉन्फ्ऱेंस में पंजाब की नुमायन्दगी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2019

Last updated on: Dec 19, 2019, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने देहरादून (उत्तराखंड) में कराई गई भारत की वैधानिक संस्थाओं के प्रीज़ाईडिंग अफसरों की 77वीं कॉन्फ्ऱेंस में पंजाब की नुमायंदगी की।इस दो-दिवसीय कॉन्फ्ऱेंस के दौरान ‘पार्लीमानी लोकतंत्र को मज़बूत करने और शून्य काल समेत सदन की अंदरूनी कार्यविधी के द्वारा सामथ्र्य बढ़ाने संबंधी विषय पर विचार-विमर्श के दौरान डिप्टी स्पीकर ने कहा कि कानूनसाज़ों की पार्लीमानी लोकतंत्र को मज़बूत करने में अहम भूमिका होती है। लोकतंत्र में लोगों के नुमायंदों की नये कानून बनाने, बजट मंज़ूर करने और देश के नागरिकों के बड़े हितों में फ़ैसले लेने में बड़ी भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि लोगों के चुने हुए नुमायंदे अपने हलके, राज्य और देश के लोगों के साथ जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए प्रश्न काल और ध्यान देने योग्य संकल्पों का प्रयोग करते हैं। इनमें से शून्य काल लोगों के मसलों पर प्रकाश डालने वाला बेहद अहम समय होता है, जो लोगों के महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में सहायक होता है। स. भट्टी ने सुझाव दिया कि इस सम्बन्धी कुछ दिशा-निर्देश और नियम तैयार किये जाने चाहिएं जिससे शून्य काल में समय और ऊर्जा को बचाया जा सके और लोगों से सम्बन्धित मामलों का तुरंत और गंभीरता के साथ मुल्यांकन किया जा सके। शून्य काल के दौरान सिफऱ् सार्वजनिक हितों के बेहद अहम मसलों को ही उठाने की आज्ञा दी जानी चाहिए जिससे इस समय को और उपयोगी, प्रभावशाली और लाभकारी बनाया जा सके।डिप्टी स्पीकर ने कहा कि लोकतंत्र में राजसी पार्टियों की विचारधाराओं में बड़े अंतर होते हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। कानूनसाज़ों के विचारों और नज़रिए के बीच की विभिन्नता और इस विभिन्नता को प्रकट करने की आज़ादी ही लोकतंत्र की असली भावना है, जिसको हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए।इस कॉन्फ्ऱेंस में लोक सभा के स्पीकर श्री ओम बिरला, उत्तराखंड के राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मोरिया, मुख्य मंत्री श्री त्रिवेंदर सिंह रावत के अलावा देश की तकरीबन सभी विधान सभाओं के प्रीज़ाईडिंग अधिकारियों द्वारा शिरकत की गई।

 

Tags: Ajaib Singh Bhatti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD