Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नई एस.सी. स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करने पर एस.सी./बी.सी. मंत्रियों और विधायकों ने किया मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2020

Last updated on: Oct 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब के अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों से सम्बन्धित कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के एस.सी. विद्यार्थियों के लिए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर एस.सी. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया है।आज पंजाब विधानसभा में एक विशेष मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने कहा कि इस स्कीम के साथ जरूरतमंद और गऱीब परिवारों के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।उन्होंने इस लोक हितैषी फ़ैसले के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए इसको राज्य के गऱीब परिवारों के लिए एक वरदान बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एस.सी. स्कॉलरशिप स्कीम को चालू रखने से अपने हाथ पीछे खींचकर हज़ारों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अपने स्तर पर शुरू की गई इस नयी स्कीम से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सरकारी और प्राईवेट संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की निजी वचनबद्धता बारे बताते हुए मंत्रियों और विधायकों ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत आय के मापदण्डों को 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस स्कीम में शामिल करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अकादमिक सैशन 2020-21 से शुरू होने वाली यह योजना पंजाब के निवासी अनुसूचित जाति से सम्बन्धित विद्यार्थियों के लिए लागू होगी।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, अरुणा चौधरी, चरनजीत सिंह चन्नी, रजि़या सुलताना के अलावा डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, विधायक राज कुमार वेरका, सत्कार कौर, बलविन्दर सिंह लाडी, बलविन्दर सिंह धालीवाल, राज कुमार चब्बेवाल, हरजोत कमल, सुरिन्दर सिंह, दविन्दर सिंह घुबाया, नत्थू राम, प्रीतम सिंह कोटभाई, कुलदीप सिंह वैद्य, तरसेम सिंह डी.सी., सुशील कुमार रिंकू और निर्मल सिंह शुतराना आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Razia Sultana , Charanjit Singh Channi , Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Balwinder Singh Laddi , Ajaib Singh Bhatti , Davinder Singh Ghubaya , Raj Kumar Verka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD