Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

आम आदमी के बजट वाले मकान समय की ज़रूरत : सुखबिन्दर सिंह सरकारिया

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री द्वारा तीन दिवसीय ‘डेस्टिनेशन पंजाब-रिएलिटी एक्सपो’ का उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Dec 2019

Last updated on: Dec 13, 2019, 00:00 IST

पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने कहा कि आम आदमी की पहुँच वाले रिहायशी प्रोजैक्ट समय की ज़रूरत हैं क्योंकि इस श्रेणी में प्रोजैक्टों की बड़ी ज़रूरत है। हालाँकि कई बिल्डरों द्वारा महँगी श्रेणी के प्रोजैक्टों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है परन्तु सस्ते मकानों की बड़ी माँग है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट डिवैल्लपरों को वाजिब कीमत पर रिहायशी प्रोजैक्ट मुहैया कराने के लिए आगे आना चाहिए और इसलिए सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है।श्री सरकारिया ने यह विचार यहाँ सैक्टर -17 के परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय ‘डेस्टिनेशन पंजाब -रिएलिटी एक्सपो’ का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रगटाए। कनफैडरेशन ऑफ रियल अस्टेट डिवैल्लपरज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.आर.ई.डी.ए.आई) की पंजाब इकाई द्वारा यह शानदार समागम करवाया जा रहा है।प्राईवेट डिवैल्लपरों को सस्ते रिहायशी प्रोजैक्ट लाने की अपील करते हुये श्री सरकारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़रूरतमन्द लोगों को छत मुहैया करवाने के लिए पहले ही एक नीति लाई गई है, जिसके अंतर्गत अनुसूचित श्रेणी के आवेदनकत्र्ताओं के लिए सभी अलॉटमैंट स्कीमों में आरक्षण 15 प्रतिशत से बड़ा कर 30 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा प्रांतीय सरकार द्वारा 60 साल से अधिक आयु वाले नागरिकों और अन्यों के लिए सभी अलॉटमैंट स्कीमों में प्राथमिकता अलॉटमैंट नीति लाई गई है परन्तु इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकत्र्ताओं के पास देश में कहीं भी ज़मीन या आवा नहीं होना चाहिए।डिवैल्लपरों को अवैध कलोनियों के मसले के हल के लिए सरकार का साथ देने की अपील करते हुये श्री सरकारिया ने कहा कि प्रांतीय सरकार द्वारा अनाधिकृत कलोनियों को रेगुलर करने की नीति भी नोटीफायी की गई है जिससे इन कलोनियों के निवासियों को बेहतर जि़ंदगी के लिए ज़रूरी सभी सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें।उन्होंने कहा कि खाली ज़मीनों को ख़ुशहाल लोगों के घरों में तबदील करना बहुत कठिन काम होता है जो आप सभी कर रहे हो। परन्तु यहाँ हमें अपनी जि़म्मेदारी भी नहीं भुलनी चाहिए। सिफऱ् लाभ कमाना ही रियल अस्टेट उद्योग का मनोरथ नहीं होना चाहिए बल्कि लोगों की भलाई की तरफ भी हमें सोचना चाहिए।सी.आर.ई.डी.ए.आई. पंजाब को इस शानदार समागम की मेज़बानी के लिए बधाई देते हुये श्री सरकारिया ने आशा अभिव्यक्ति कि यह एक्सपो राज्य के रिऐलटी सैक्टर को बड़ा प्रौत्साहन देगा और खरीददारों को इस क्षेत्र के अग्रणी डिवैल्लपरों के साथ सीधा संबंध बनाने के लिए मंच प्रदान करेगा क्योंकि इस एक्सपो में उत्तरी क्षेत्र की प्रसिद्ध रिएलिटी फर्में हिस्सा ले रही हैं।इस दौरान आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री द्वारा पाँच अग्रणी डिवैल्लपरों को ‘लाईफ़ टाईम अचीवमेंट’ अवार्ड दिए गए। सी.आर.ई.डी.ए.आई. पंजाब ने यह पुरुस्कार इन डिवैल्लपरों के रिएलिटी क्षेत्र में बड़े योगदान को मद्देनजऱ रखते हुए दिए हैं।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD