Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा करें उद्यमी : राणा गुरमीत सिंह सोढी

खेल मंत्री ने किया पाइटैक्स का दौरा, दुकानदारों का उत्साहवर्धन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 13 Dec 2019

Last updated on: Dec 13, 2019, 00:00 IST

पंजाब के खेल, युवक सेवाएं तथा एनआरआई मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने उद्योगपतियों को आहवान किया है कि वह अपने उद्योगों का विस्तार करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा करें। पंजाब सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।राणा सोढी शुक्रवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किए जा रहे 14वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाइटैक्स) का दौरा करने के बाद उद्योगपतियों तथा पड़ोसी राज्यों से यहां पहुंचे कारोबारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ग के उद्योगों को राहत पहुंचाने के लिए औद्योगिक नीति में फेरबदल करके उनके अनुकूल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में संयुक्त कौशल विकास केंद्र की स्थापना के लिए कनाडा और यूके के साथ करार किया गया है। यह प्रोजैक्ट अगले साल शुरू होने जा रहे हैं।  इस समझौते के तहत विदेशी माहिरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जबकि बुनियादी ढांचा पंजाब सरकार द्वारा मुहैया करवाया जाएगा।

राणा सोढी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेल से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है, जिसके तहत मौजूदा 1400 करोड़ की इंडस्ट्री को 14000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पंजाब में महिलाओं तथा बच्चों को सुरक्षित करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार की अपराध के प्रति जीरो टोरलेंस नीति के कारण पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हालही में बुलगारिया के साथ किए गए एमओयू से पंजाब तथा पंजाबी फिल्म निर्माताओं एक नया पड़ाव मिलेगा।इससे पहले राणा सोढी का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के उपदेशक आरएस सचदेवा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग के चलते पाइटैक्स का विस्तार किया जा रहा है। अगले वर्ष अमृतसर जिला प्रशासन के सहयोग से पाइटैक्स को विशाल रूप दिया जाएगा। इस बार यहां 400 से अधिक कारोबारी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला उपायुक्त शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर के लिए यह बेहद फक्र की बात है कि पड़ोसी राज्य ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश भी अमृतसर को अपने लिए एक बेहतर पड़ाव मान रहे हैं। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रिंसीपल निदेशक रणजीत मेहता, चैंबर में पंजाब चैप्टर के चेयरमैन करण गिल्होत्रा ने आए हुए गणमान्यों का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD