Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट सब कमेटी द्वारा आवारा पशुओं के खतरे से निपटने के लिए सभी विभागों द्वारा साझी कार्यवाही करने का न्योता

कमेटी में तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, बलबीर सिंह सिद्धू और विजय इंदर सिंगला भी शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2019

Last updated on: Dec 12, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार के 4 सीनियर मंत्रियों के सम्मिलन वाली कैबिनेट सब-कमेटी ने आज राज्य में आवारा पशुओं से पैदा हुए गंभीर सामाजिक-आर्थिक खतरे को रोकने के लिए पंजाब सरकार के सभी विभागों द्वारा साझी कार्यवाही करने का न्योता दिया। कैबिनेट सब-कमेटी की यह पहली मीटिंग थी जिसकी अध्यक्षता श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने की। इस कमेटी में स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, पशु पालन मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला शामिल हैं।स्थानीय निकाय विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने पशु पालन विभाग के सचिव को आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए अन्य राज्यों द्वारा अपनाई जा रहीं तकरीबों का अध्ययन करने और कैबिनेट सब-कमेटी के पास विचार के लिए कोई उपयुक्त हल पेश करने की हिदायत की।कैबिनेट सब-कमेटी ने राज्य के किसी भी क्षेत्र से आवारा पशुओं से सम्बन्धित किसी असुखद घटना के सामने आने पर स्थानीय निकाय और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को जवाबदेह बनाने का फ़ैसला किया। मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला लिया गया कि जिस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में ऐसी कोई भी असुखद घटना घटने का मामला सामने आया तो सम्बन्धित अधिकारी को निजी तौर पर जि़म्मेदार ठहराया जायेगा और उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इसी तरह कैबिनेट सब-कमेटी ने उम्मीद ज़ाहिर की कि जि़ला प्रशासन प्रमुख और पशु कल्याण सोसायटी और डिप्टी कमीश्नरों को ज़मीनी हकीकतों संबंधी बेहतर जानकारी दी गई और वह आवारा पशुओं के खतरे से निपटने के लिए स्थानीय कार्यकारी रणनीति तैयार करने की स्थिति में थे।मीटिंग की शुरुआत में पशु पालन विभाग के सचिव श्री राज कमल चौधरी ने कमेटी को बताया कि इस समय राज्य के हर जिले में जिला पशु कल्याण सोसायटी (डी.ए.डब्ल्यू.एस.) की निगरानी अधीन एक-एक सरकारी गौशाला चलाई जा रही गई है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर इन डी.ए.डब्ल्यू.एस. के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पर सरकारी तौर पर चल रही गौशालाओं  में 11000 के करीब आवारा पशु हैं। इसके अलावा एन.जी.ओज़ और अन्य सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के अधीन राज्य में 418 निजी गौशालाएं चलाईं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन निजी गौशालाओं में लगभग 1 लाख आवारा पशु हैं।प्रवक्ता ने आगे बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी की यह पहली मीटिंग है और कमेटी भविष्य में नियमित तौर पर मीटिंग करेगी जिससे कीमती मानवीय जीवन को बचाने के लिए आवारा पशुओं की समस्या से पूरी तरह निपटने के तरीकों और साधनों के सुझाव दिए जा सकें।

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD