Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मोबाईल डिजिटल म्यूजियम की पटियाला के पोलो ग्राउंड में हुई शुरुआत

गुरु साहब के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड के 12 और 13 दिसंबर शाम को करवाए जाएंगे दो-दो शो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 11 Dec 2019

Last updated on: Dec 11, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया जा रहा डिजिटल म्यूजियम और लाइट एंड साउंड शो प्रोग्राम आज राजा भालिन्दर सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पोलो ग्राउंड में शुरू हुआ, जिसमें प्रातः काल 7 बजे से ही बड़ी संख्या में संगत ने लम्बी कतारों में जाकर डिजिटल म्यूजियम द्वारा गुरु साहब के जीवन और दर्शन सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने में खासी रुचि दिखाई। म्यूजियम में संगत के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे वी. आर. तकनीक के माध्यम से गुरु साहब के जन्म स्थान श्री ननकाना साहब के दर्शनों ने संगत को भावुक कर दिया।इस मौके डिजिटल म्यूजियम की शुरुआत करवाने पहुंचे पटियाला नगर निगम के मेयर श्री संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा की पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे प्रोग्रामों की श्रंखला के तहत पटियाला में तीन दिनों के लिए बनाए गए डिजिटल म्यूजियम द्वारा जहां गुरु साहब के जीवन और शिक्षाओं से सम्बन्धित अनमोल जानकारी प्राप्त हो रही है वहीं गुरु साहब की तरफ से वातावरण की शुद्धता के लिए सैंकड़ो साल पहला दिए संदेश पर अमल करना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने पटियाला निवासियों को पंजाब सरकार की तरफ से लगाए गए डिजिटल म्यूजियम और लाइट एंड साउंड शो में अधिक से अधिक भाग लेने अपील की। इस मौके उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित, एस. एस. पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री शौकत अहमद परे और एस. डी. एम पटियाला स. चरनजीत सिंह सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।म्यूजियम देखने बड़ी संख्या में आई संगत और स्कूली विद्यार्थियों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा करते कहा की जहां इस म्यूजियम के जरिए गुरु साहब के जीवन के अनजान पक्षों बारे जानकारी प्राप्त हुई है वहीं गुरु साहब की तरफ से दिए उपदेशों को नयी तकनीक की मदद के साथ नयी पीढ़ी को समझाने में काफी मदद मिल रही है। 

संगत की तरफ से वी. आर. तकनीक द्वारा श्री ननकाना साहब के करवाए जा रहे दर्शनों की भरपूर प्रशंसा की गई और कहा गया की श्री ननकाना साहब के दर्शन करना उनके लिए यादगार पल था। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने डिजिटल मोबायल म्यूजियम के दर्शन करने उपरांत कहा की चाहे वह बचपन से ही गुरु साहब के जीवन बारे किताबों में पढ़्ते रहे हैं परन्तु इस नयी तकनीक से गुरु साहब के जीवन को जानने की और दिलचस्पी पैदा हुई है और गुरु साहब के जीवन की कई घटनायों का उन्हें पहली बार पता लगा है। आज सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल फीलखाना, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल सिविल लाइन, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल पुरानी पुलिस लाइन, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल न्यू पावर हाउस कॉलोनी, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मल्टीपर्पज मॉडल टाउन, सरकारी सीनियर सेकंडरी मल्टीपर्पज स्मार्ट स्कूल पासी रोड और सरकारी कालेज लड़कियां के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने डिजिटल म्यूजियम के द्वारा गुरु साहब के जीवन और शिक्षाओं संबधी जानकारी प्राप्त की।इस मौके डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने बताया की 12 और 13 दिसंबर को भी राजा भालिन्दर सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पोलो ग्राउंड में प्रातःकाल 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डिजिटल म्यूजियम देखा जा सकता है और 12 और 13 दिसंबर को श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर आधारित लाइट एंड साउंड शो प्रोग्राम शाम 6:00 बजे से शाम 6:45 बजे तक और दूसरा शो 7:30 बजे से 8:15 बजे तक दिखाया जायेगा। उन्होंने जिला निवासियों को परिवारों सहित पोलो ग्राउंड में लगे डिजिटल मोबाईल म्यूजियम और लाइट एंड साउंड शो देखने की अपील की और कहा की इस अलौकिक प्रोग्राम में प्रवेश मुफ्त है।डिप्टी कमिश्नर ने लाइट एंड साउंड शो सम्बन्धित जानकारी देते बताया की यह शो गुरु साहब के जीवन और शिक्षाएं को रोशनी और आवाज की मदद के साथ बड़े ही आलौकिक ढंग के साथ पेश किया जायेगा।डिजिटल मोबाईल म्यूजियम देखने आने वालों में प्रमुख तौर पर पंजाब गौ सेवा कमीशन के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा, डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित, एस. एस. पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री शौकत अहमद परे, एस. डी. एम. पटियाला स. चरनजीत सिंह, एस. डी. एम. समाना श्री नमन मड़कन, सहायक कमिश्नर मिस इनायत गुप्ता, एस. पी. ट्रैफिक स. पलविन्दर सिंह चीमा, जिला खेल अफसर स. हरप्रीत सिंह हुन्दल समेत बड़ी संख्या में संगत और विद्यार्थी शामिल हुए

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD