Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 9 से 14 दिसम्बर तक तपोवन धर्मशाला में - डॉ. राजीव बिंदल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Dec 2019

Last updated on: Dec 08, 2019, 00:00 IST

धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा सचिवालय में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सप्तम सत्र 9 दिसम्बर, 2019 को दोपहर बाद 2 बजे आरंभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 14 दिसम्बर, 2019 तक चलेगा। डॉ0 बिंदल ने कहा कि इस सत्र का तपोवन में आयोजित करने के लिये विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र के लिये 6 बैठकें निर्धारित की गई हैं। सत्र में 12 दिसम्बर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिये निर्धारित किया गया है। डॉ0 बिंदल ने कहा कि इस सत्र में कुल 434 तारांकित व अतरांकित प्रश्नों की सूचनायें प्राप्त हुई हैं। इसमें माननीय सदस्यों से 270 तारांकित प्रश्न प्राप्त हुये हैं जबकि 128 अतरांकित प्रश्नों की सूचनायें भी प्राप्त हुई हैं। इसके अतिरिक्त स्थगित कुल 36 प्रश्नों में 25 तारांकित तथा 11 अतरांकित प्रश्न हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि नियम- 62 के अर्न्तगत 6 सूचनायें, नियम-130 के अर्न्तगत 13 सूचनायें, नियम- 101 के अन्तर्गत 5 सूचनायें तथा नियम-324 के अर्न्तगत 3 सूचनायें प्राप्त हुईं। सदस्यों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी प्रश्नों के माध्यम से उजागर किया है।डॉ. बिंदल ने कहा कि उनका पक्ष तथा विपक्ष से आग्रह रहेगा कि सत्र के संचालन में अपना रचनात्मक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सदन ही लोगों की समस्याओं को उठाने व उनके समाधान का सबसे सर्वोत्तम स्थान है तथा इसका इस्तेमाल सदस्यों द्वारा जनहित से जुडे़ मुद्दों को उठाने के लिये करना चाहिये। डॉ0 बिंदल ने कहा कि सदस्य नियमानुसार चर्चा में भाग लें तथा सदन के समय का सार्थक चर्चाओं हेतु सदुपयोग करें।डॉ. बिंदल ने इस सत्र में पहली बार शामिल हो रहे नवनिर्वाचित सदस्यों  विशाल नैहरिया व रीना कश्यप को शुभाकामनायें देते हुये आशा व्यक्त की वे संसदीय परम्पराओं एवं मर्यादाओं का सम्मान करते हुये सदन की गरिमा बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथ अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से रखेंगे। इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD