Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सरकार की तनाशाही के कारण निर्दलीय विधायकों को देना पड़ा है इस्तीफ़ा : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Anurag Thakur, Rajeev Bindal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 18 Jun 2024

Last updated on: Jun 18, 2024, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि सरकार की तानाशाही के कारण निर्दलीय विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मुख्यमंत्री सत्ता की ताक़त का दुरूपयोग करके निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करना चाहते थे। 

सत्ता के दम पर सभी निर्दलीय विधायकों को भी डराया धमकाया गया। कांग्रेस के राज्यसभा का चुनाव हारने के बाद निर्दलीय विधायकों पर मुक़दमे हुए। उन्हें जेल भेजने की साज़िशें हुई। उनके परिवार के लोगों पर, रिश्तेदारों पर भी मुक़दमे हुए। समर्थन न देने पर सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना। 

सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने अपनी विधायकी छोड़ दी। यह प्रताड़ना उन्हें हमीरपुर के हितों में आवाज़ उठाने पर चुकानी पड़ी। विकास के कामों को बहाल करने की माँग सरकार को रास नहीं आई। जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्दलीय विधायक का मतलब होता है वह किसी भी दल का मुद्दों पर सहयोग करे, लेकिन सरकार चाहती है कि वह सरकार के हिसाब से काम करे नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

कांग्रेस के राजसभा प्रत्याशी जो कि सुक्खू सरकार के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ केस लड़ चुके थे, हिमाचल से जिनका कोई वास्ता नहीं था, उन्हें वोट न देने पर सरकार द्वारा इन विधायकों को प्रताड़ित किया गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की कोशिश की गई, उनके सहयोगियों पर मुक़दमा दर्ज कर फ़साने की धमकी दी गई। 

सरकार हार का बदला निकालने के लिए प्रदेश के लोगों द्वारा चुने गये विधायकों को हर तरह से प्रताड़ित किया। विधायकी से इस्तीफ़ा देने के बाद भी यह नेता अब भी सरकार के निशाने पर हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों के हितों की आवाज़ उठाने के लिए आशीष समेत सभी नेताओं को विधायक छोड़नी पड़ी। अब उनके साथ हमीरपुर के लोगों का आशीर्वाद है। 

राज्यसभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने के कारण उन्हें इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी। भाजपा ने इसीलिए सभी को टिकट दिया है। हमीरपुर के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद आशीष के साथ है वह भारी से भारी मतों से फिर से विजयी होंगे। इस मौक़े पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुधीर शर्मा समेत, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी होने पर प्रधानमंत्री का आभार और किसानों को बधाई

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और सभी देशवाशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार 9 करोड़ 26 लाख से ज़्यादा किसानों को 20 हज़ार करोड़ रुपए सीधे खाते में डाले गये। 

इसके पहले 16 किश्तों में किसानों के खाते में 3.04 लाख करोड़ रुपए पहले से डाले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों, ग़रीबों,युवाओं और महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Anurag Thakur , Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD