Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बल्क ड्रग पार्क मोदी सरकार की देन, कांग्रेस सिर्फ श्रेय लेने में व्यस्त : डॉ. राजीव बिंदल

तीन साल तक लटकाया, अब फीता काटने को तैयार-कांग्रेस की ‘रिबन पॉलिटिक्स’ उजागर

 Rajeev Bindal, Dr Rajeev Bindal, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 12:25 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या को अत्यंत दुखद और भयावह बताते हुए कहा कि इस घटना ने प्रदेश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हत्या होना एक अलग बात है, लेकिन जिस बर्बरता से उस बेटी की हत्या की गई, वह हिमाचल की सभ्यता और संस्कृति के विपरीत है। “सरकार एक तरफ नशे के खिलाफ अभियान चलाने के दावे करती है, और दूसरी ओर दिनदहाड़े नशे में धुत युवक एक बेटी की गर्दन काट देता है यह सरकार के दावों की सच्चाई है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि 2022 में सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ा है। चंबा में दलित युवक की निर्मम हत्या, मंडी में युवती की हत्या, विभिन्न स्थानों पर गैंगवार, गोलीबारी और माफियाओं का सक्रिय होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो चुका है।डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चिट्टा माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, कबाड़ माफिया और ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं और सरकार इनके सामने बेबस नजर आ रही है।

“आज हिमाचल में आम आदमी सुरक्षित नहीं है न बेटियां सुरक्षित हैं, न अधिकारी,” उन्होंने कहा। उन्होंने सरकार की संवेदनहीनता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार के पास संवेदना के दो शब्द तक नहीं हैं।“सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है—यही आज का सच्चाई है,” उन्होंने कहा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच रस्साकशी चल रही है, वहीं शीर्ष अधिकारी आपसी टकराव में उलझे हुए हैं।

“टॉप मोस्ट ऑफिसर्स की आपसी खींचतान और सत्ता के भीतर टग ऑफ वॉर का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है,” उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मुख्यमंत्री कार्यालय और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी आपसी संघर्ष में उलझे हुए हैं और शासन व्यवस्था पूरी तरह बिखर चुकी है।औद्योगिक विकास पर बात करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि ऊना में बन रहा बल्क ड्रग पार्क केंद्र की मोदी सरकार की देन है। “यह 100% केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे आगे बढ़ाने की बजाय तीन साल तक लटकाने का काम किया,” 

उन्होंने कहा।उन्होंने याद दिलाया कि 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए औद्योगिक पैकेज से हिमाचल में उद्योगों का विस्तार हुआ, जबकि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ऐसे प्रयासों को कमजोर किया।“मोदी सरकार ने हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क और वैश्विक फार्मा हब बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा,” उन्होंने कहा।कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा पूरी तरह संगठित है और कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रही है।

“अगर कांग्रेस को लगता है कि भाजपा कमजोर है, तो चुनाव घोषित कर देंजनता सबका फैसला कर देगी,” उन्होंने चुनौती दी।अंत में उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल रही है और अब नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का अधिकार खो चुकी है।“हिमाचल में कानून का राज नहीं, माफियाओं का राज चल रहा है और इसका जवाब जनता जरूर देगी,” उन्होंने कहा।

 

Tags: Rajeev Bindal , Dr Rajeev Bindal , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD