Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जन शिकायतों का तेजी से निवारण किया जा रहा है : के. के. शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Dec 2019

Last updated on: Dec 06, 2019, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा ने आज कहा कि सरकार तेजी से जनता की शिकायतों का निवारण कर रही है जिससे विभागों के साथ-साथ क्रियान्वयन एजेंसियों की प्रभावकारिता और जवाबदेही बढ़ रही है।सलाहकार ने यह बात जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक लोक शिकायत शिविर में कही, जिसमें 450 लोगों सहित 50 प्रतिनिधिमंडल और 85 व्यक्ति अपनी शिकायतों के निवारण के लिए आए थे।सलाहकार ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने साथ ही लोगों द्वारा बताई गईं समस्याओं का कम से कम समय में निवारण सुनिष्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सलाहकार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडलों में दूर-दराज के क्षेत्रों में नियुक्त संविदा शिक्षक, आरईटी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार, शिक्षा स्वयंसेवक, उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक व्यवस्था व्याख्याता, तकनीकी शिक्षा विभाग, कॉलेज शैक्षणिक व्यवस्था व्याख्यान संघ शामिल थे, जिन्होंने अपनी सेवाओं में निरंतरता, आरईटी में मानदेय और रूपांतरण जारी करना और अन्य संबंधित मुद्दे उठाये।विभिन्न पॉलिटेक्निक में काम करने वाले हॉस्टल वार्डन और शैक्षणिक व्यवस्था व्याख्याताओं ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया।पीडीडी विभाग के डेली रेटेड श्रमिकों ने वेतन जारी करने, सेवाओं को नियमित करने और वित्त विभाग को सौंपी जाने वाली सूचियों में बचे हुए को शामिल करने के मुद्दे उठाए।चल्लां-बिलावर, माहोर (राजौरी) से प्रतिनिधिमंडल ने लिंक सड़कों के प्रावधान, नई पीएमजीएसवाई सड़कों और बिजली के ढांचे के संवर्द्धन के मुद्दों को भी उठाया।विद्युत विकास विभाग के प्रांतीय इलेक्ट्रिक कर्मचारी संघ ने अपनी सेवा मामलों से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।बिलावर से प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर, केवी स्कूलों की स्थापना और क्षेत्र के विभिन्न मध्य और उच्च विद्यालयों के उन्नयन जैसे कई मुद्दे उठाए।इसके अलावा सलाहकार से मिलने वाले कई प्रतिनिधिमंडलों ने शिक्षा, आरएंडबी, पीडीडी, योजना, पर्यटन से संबंधित मुद्दों को उठाया और अपनी शिकायतों के जल्द निवारण के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया।सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि एक प्रभावी तंत्र पहले से ही लागू किया जा रहा है जो विभिन्न विकास संबंधी पहलों की गति पर पर्याप्त प्रतिक्रिया प्रदान करने के अलावा उनका समय पर निपटान सुनिश्चित करेगा।बाद में, सलाहकार ने जम्मू ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की, जिन्होंने व्यापारिक समुदाय से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।सलाहकार ने उन्हें उनके द्वारा पेश किए गए मुद्दों का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उपकुलपति प्रो. मुश्ताक सिद्दीकी ने भी सलाहकार से भेंट की और शिक्षा के नए मॉडलों, किए जाने वाले संरचनात्मक सुधारों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD