Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

हरियाणा में विकास के मामले में एक अलग पहचान बनाएगा पिहोवा : संदीप सिंह

खेलमंत्री संदीप सिंह ने गांव और शहर में सुनी लोगों की समस्याएं, लोगों का किया आभार व्यक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 05 Dec 2019

Last updated on: Dec 05, 2019, 00:00 IST

हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पिहोवा विकास के मामले में एक अलग पहचान बनाएगा। इस पहचान के लिए हर गांव और शहर के वार्डो में बिना भेदभाव के पारदर्शी प्रणाली से विकास कार्य करवाए जाएंगे और निर्माण कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं पिहोवा के विकास कार्यो में रुपए की बात तो दूर एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं होने देंगे।खेलमंत्री संदीप सिंह ने वीरवार को पिहोवा हल्के के विभिन्न गांवों का धन्यवादी दौरा किया। खेलमंत्री संदीप सिंह ने गांव जुरासी खुर्द, जुरासी कलां, बोधनी, बोडा, टयूकर, जखवाला, तंगौली का धन्यावादी दौरा करने, लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनने, पिहोवा के विश्राम गृह और नगर पालिका में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों की तरफ सरपंचों और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांव की मांगों को खेलमंत्री के समक्ष रखा। खेलमंत्री संदीप सिंह ने ग्रामीणों की मांगों पर फोकस करते हुए कहा कि सभी गांवों की मांगों को एक-एक करके पूरा किया जाएगा और विकास कार्यो को पूरी पारदर्शिता और अच्छी गुणवता के साथ पूरा किया जाएगा। अगर किसी गांव में निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी पाई गई तो सम्बन्धित व्यक्ति और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और माफी का कोई खाना बचेगा। उन्होंने पिहोवा वासियों को विधानसभा वासियों चुनाव में सहयोग करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिहोवा हल्का वासियों ने लोगों की सेवा करने का जो जिम्मा सौंपा है, उस जिम्मेवारी को पूरा करेंगे। इसके लिए दिन रात पिहोवा के विकास के लिए काम करेंगे। इस हल्के में रुपए की बात तो दूर एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं होने देंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी और सम्बन्धित व्यक्ति पूरी सोच-समझ और मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी की भी पहले की तरह मनमर्जी नहीं चलने देंगे। इस हल्के में बिना भेदभाव के सम्मान रुप से विकास कार्य करवाए जाएंगे और सभी कार्य अच्छे ढंग से किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार मानकर काम किया जाए। इस हल्के में सभी नागरिकों के काम किए जाएंगे।

 

Tags: Sandeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD