Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कान्स 2022 में संदीप सिंह की फिल्म 'सफेद' की पहली झलक का ए आर रहमान ने किया अनावरण

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Abhay Verma, Meera Chopra, Bhanushali Studios Ltd & Legend Studios, Sandeep Singh, SAFED, A.R. Rahman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कान्स , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

'सफेद' फ़िल्म का निर्माण भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियो के बैनर तले हुआ है,।जिसमें मुख्य कलाकार अभयवर्मा और मीरा चोपड़ा हैं।बतौर निर्देशक संदीप सिंह की डेब्यू फिल्म 'सफेद' का पोस्टर 75 वें कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में अनावरण किया गया। इस पोस्टर को मशहूर संगीतकार और अकेडमी अवार्ड विनर ए आर रहमान ने होटल लेमैजेस्टिक में 21 मई को कान्स में रिलीज किया।पोस्टर लांच के समय फ़िल्म के मुख्य कलाकार अभय वर्मा और मीरा चोपड़ा, लेखक-निर्देशक संदीप सिंह,निर्माता विनोद भानुशाली, सह निर्माता विशाल गुरनानी औरजूही पारेख मेहता उपस्थित रहे।फ़िल्म 'सफेद' में समाजकी उस सच्चाई का वर्णन है जो समाज में घट रही है लेकिन इस से पहले इसे कभी  दिखाया नहीं गया है।पोस्टर लांच के अवसर पर प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि उन्होंने फिल्म का टीजर देखा है यह फ़िल्म दिलचस्प और बेहद उम्दा विषय पर आधारित है।साथ ही फ़िल्म के पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी और कहा फ़िल्म कामयाब होगी।

अपनी फिल्म के प्रति उत्साहित लेखक-निर्देशक संदीप सिंह ने कहा कि, "यह बेहद सम्मानऔर गर्व की बात है कि 75वें कान्स फेस्टिवल में फ़िल्म के पोस्टर लांच केअवसर पर विश्वप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टरऔर कम्पोज़र ए आर रहमान उपस्थित रहे और हमारी पूरी टीम को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।यह एक स्वप्न पूर्ण होने जैसा सुखद अनुभव था।"फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अभय वर्मा ने कहा कि, "हर अभिनेता की यही महत्वाकांक्षा होती है कि उसकी पहली प्रोजेक्ट ऊंचाइयों तक जाए और मैं खुद को बेहद भाग्यशाली और खुशनसीब महसूस कर रहा हूँ कि मेरी फ़िल्म कान्स में गयी।फ़िल्म निर्देशक ने मुझ पर विश्वास कियाऔर इसी विश्वासने मेरी यात्रा को यादगार बनादिया। फ़िल्म की जो वास्तविकता है और जो किरदार की गंभीरता है वह मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती है और यही सच्चाई देश के गौरव ए आर रहमान द्वारा लांच पोस्टर में दिख रही  है।

फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री मीरा चोपड़ा कहती हैं कि, "फ़िल्म 'सफेद' मेरे लिए एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है क्योंकि निर्देशक संदीप सिंह की यह पहली फ़िल्म है और उन्होंने मुझे अपनी फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया।यह बेहद ही उत्साह और गर्व भरा है कि फ़िल्म का पोस्टर लांच कान्स में हो रहा है और वह भी मशहूर संगीतकार ए आ ररहमान के हाथों।"निर्माता विनोद भानुशाली का कहना है कि, "यह वर्ष हमारे देश भारत के लिए सम्मान भरा है।यह देश का सम्मान है कि हमारी फ़िल्म 'सफेद' 75वें कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में जगह बना रही है।फेस्टिवल में फ़िल्म का जाना हम सभी के लिए बेहद रोमांचक और  गर्व भरा क्षण है और एक खूबसूरत एहसास है।उस पर विनम्र और प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान के हाथों फ़िल्म के पोस्टर का अनावरण बेहद गौरवान्वित क्षण रहा।"फ़िल्म सफेद का निर्माण भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियो ने किया है।लेखक-निर्देशक संदीप सिंह, फ़िल्म के निर्माता विनोदभानुशाली, अजय हरिनाथ सिंह, संदीप सिंहऔर सहनिर्माता कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता और ज़फर मेहंदी हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Abhay Verma , Meera Chopra , Bhanushali Studios Ltd & Legend Studios , Sandeep Singh , SAFED , A.R. Rahman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD