Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

भाजपा उमीदवार संजीव विशिष्ट ने २१ नुकतों का मोहाली को मैनीफैस्टो किया जारी

मोहाली को देश का नंबर १ एक समार्ट सिटी बनाना मेरा संकल्प: संजीव विशिष्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहली , 16 Feb 2022

Last updated on: Feb 16, 2022, 00:00 IST

मोहाली से भाजपा उ6मीदवार संजीव विशिष्ट द्वारा मोहाली हलके का लोक मैनीफैस्टो जारी कर दिया गया। मोहाली हलके का मैनीफैस्टो हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व हरियाणा ने खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा रिलीज किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विशिष्ट ने इस मैनीफैस्टो सबंधी जानकारी देते हुए भविष्य के संकल्पों की जानकारी सांझी की। विशिष्ट ने कहा कि उनका सबसे बड़ा संकल्प मोहाली की मौजूदा बुरी हालत को बदलते हुए इसे साफ सुथरा, सुंद्र, हरा भरा बनाकर देश की समार्ट सिटी रैकिंग में पहले स्थान पर लाना है। उन्होंने कहा कि मोहाली का असल विकास इसको समार्ट सिटी का रूतबा दिलाकर करवाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार बनते ही छोटे मकानों व फलैटों को नीड बेसउ पालसी अंतर्गत अनुमति दिलवाने का वायदा किया। विशिष्ट ने मोहाली के सभी सैकटरों व गांवों तक लोक बस सेवा शुरू करने का भी संकल्प लिया। इसके साथ ही विशिष्ट द्वारा इस मैनीफैस्टो में स्भी कच्ची पककी कालोनियों में बिजली, पानी, सीवरेज व सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का प्रण लिया। लोगों की समस्याओं के हल के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, गरीबों के लिए ई डबल्यू एस मकान बनाने व मोहली के हर घर में एपी जी रसोई गैस की स्पलाई के लिए पाइप लाईन पहुंचाना भी इस लोक भलाई मैनीफैस्टो का हिस्सा बनाया है।

उन्होंने बताया कि छोटे बूथों को हरियाणा राज की तर्ज पर एक और मंजिल बनाने व जरूरी बदलावों की पालसी लाने की बात भी इसमें लिखी है।विशिष्ट ने मैनीफैस्टो पढ़ते हुए बताया कि पूर्वांचल राज्यों के निवासियों की भलाई के लिए छठ पूजा घाटों का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य सबंधी उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के होते हुए मोहाली के सभी अस्पतालों की हालत बहुत खराब रही व लोग अपने इलाज के लिए आज भी चंडीगढ़ व प्राइवेट अस्पताल में जा रहे है। भाजपा सरकार में ४००  बिस्तरों का एक अति आधुनिक सभी बीमारियों के इलाज वाला अस्पताल खोला जाएगा जहां दवाईयां व टैस्ट नि:शुल्क होगें और गांवों में डिस्पैसरियां खेली जाएगी।शिक्षा के क्षेत्र के लिए भाजपा के मैनीफैस्टो में बच्चों के लिए विभिन्न सैकटरों में समार्ट, स्कूल, केवल नीव पत्थर रखकर छोडे गए मैडीकल कालेज की स्थापना व एक नर्सिंग कालेज खोलने की बात कही है। इसके साथ ही मोहाली के नौजवानों को प्रोफैशनल नौकरियों के लिए तैयार करते हुए नौजवानों के लिए मल्टी सकिल्ल सैंटर खोलना भी मैनीफैस्टों का हिस्सा है। इसके अतिरिकत अवारा कुतों की समस्या, पशुओं की समस्या, पार्कों में जिम, व अन्य को भी इस संकल्प में रखा गया है। शहर की सुरक्षा के लिए एट्री प्वाइंट, मार्केटों व अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सी सी टी वी कैमरे लगाने की बात भी की गई है। इस मौके अमनजोत कौर रामूवालीया, लखविंद्र कौर गर्चा, व अन्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Gian Chand Gupta , Sandeep Singh , Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD