उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और पर्यटन आवाजाही को बढाने के लिए देश के अन्य हिस्सों में प्रमुख पर्यटन खिलाड़ियों में पर्यटन के प्रति उत्साह बढाने हेतु आवश्यक कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।सलाहकार ने यह बात नागरिक सचिवालय में कई पर्यटन हितधारकों से बात करते हुए कही।सलाहकार शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र को जम्मू कष्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि पर्यटन मुख्य क्षेत्रों में से एक है और इसकी स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाते हैं ।उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और देश के विभिन्न हिस्सों में कई गंतव्यों के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया है ताकि इसे अपेक्षित बढ़ावा मिले।सलाहकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में षुरू की जा रही पर्यटन संवर्धन गतिविधियों को भी संदर्भित किया और कहा कि ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जा रहे हैं जो जम्मू और कश्मीर में पर्यटन की संख्या में वृद्धि करते हैं।