Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

यू.ए.ई, पंजाब में विशेषकर खाद्य और साजो-सामान के क्षेत्रों में निवेश की खोज में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2019

Last updated on: Dec 03, 2019, 00:00 IST

पंजाब और खाड़ी देश के आपसी व्यापारिक संबंधों को एक और दिशा देने के मद्देनजऱ यू.ए.ई. की कुछ प्रमुख कंपनियों द्वारा आने वाले हफ़्तों के दौरान पंजाब में विशेषकर खाद्य और साजो-सामान के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश करने की आशा अभिव्यक्त की जा रही है।आगामी प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन -2019 में भाग लेने वाले देशों में से एक हिस्सेदार होने के तौर पर यू.ए.ई द्वारा मौजूदा व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करके पंजाब के विकास में हिस्सेदारी बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।जहाँ एक तरफ़ लुलु ग्रुप द्वारा राज्य से ताज़े फलों और सब्जियों की लम्बे समय की खरीद के सहयोग के लिए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत की जा रही है, वहीं डी.पी वल्र्ड पठानकोट में साजो-सामान क्षेत्र में अपने दाखि़ले की पड़ताल कर रहा है। निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि य.ूए.ई के एक और बड़े उद्योग समूह, एैमार ग्रुप, भोजन के क्षेत्र में दाखि़ल होने की तैयारी कर रहा है। पंजाब से ताज़े फल और सब्जियों का उत्पादन करने के अलावा, राज्य में पोल्ट्री यूनिट स्थापित करने की खोज में है। दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी, पहले ही पंजाब में अपनी पहली इंटेग्रटिड टाऊनशिप स्थापित कर चुकी है और इसकी जायदाद मोहाली में 630 एकड़ में फैली हुई है।भारत में संयुक्त अरब अमीरात(यू.ए.ई) के राजदूत के नेतृत्व में यू.ए.ई का एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल, सम्मेलन में प्रमुख और पैनल विचार-विमर्श में हिस्सा लेगा। यह प्रतिनिधिमंडल यू.ए.ई. के उद्योग प्रतिनिधिमंडल के सहयोग के साथ हिस्सेदारी के विभिन्न क्षेत्रों की पड़ताल करेगा, जिसमें शराफ ग्रुप और लुलु ग्रुप के सी.ऐक्स.ओ स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।लुलु ग्रुप की पहले ही पंजाब में मज़बूत मौजुदगी है। 

उन्होंने हाल ही में यू.ए.ई से बाहर मीट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू करने के लिए पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी में एक यूनिट लगाया है। उन्होंने अपने ब्रांड क्रीमिका के ज़रिये लुधियाना स्थित मैसर्ज बैकटर्स के साथ बिस्कुट बनाने का करार भी किया है। लुलु यह बिस्कुट अपनी रिटेल चेन्ज के द्वारा यूएई, कतर और साऊदी अरब में बेच रहा है। इस साझेदारी के नतीजे के तौर पर पिछले छह महीनों में 8.9 मिलियन रुपए का कारोबार हुआ है।उन्होंने कहा कि लुधियाना आधारित ट्राइडेंट समूह मिडल ईस्ट में अपनी रिटेल चेन के द्वारा उत्पादों (घरेलू टेक्स्टाईल और तौलिए) बेचने के लिए लुलु समूह के साथ भी उन्नत बातचीत कर रहा है।ग्रुप के सी.ई.ओ सैफी रुपावाला ने दिसंबर, 2018 में लुलु ग्रुप और पंजाब आधारित उद्यमियों के बीच सुचारू हिस्सेदारी स्थापित करने संबंधी विचार-विमर्श के लिए पंजाब का दौरा किया था। टीम ने राज्य में निवेश के माहौल सम्बन्धी अध्ययन किया और उचित औद्योगिक वातावरण का मुल्यांकन किया, जिसके बाद उन्होंने बिजऩेस टू बिजऩेस (बी 2 बी) एनगेजमैंट में रूचि अभिव्यक्त की, जिसके अंतर्गत उन्होंने कृषि वाली वस्तुएँ, खाद्य उत्पादों और पैक किये सामान को पंजाब से यू.ए.ई में निर्यात करने का फ़ैसला किया। अपनी पहली खेप में, लुलु समूह द्वारा राज्य से 200 टन किन्नू ले जाया गया।श्रीमती महाजन के अनुसार निवेश पंजाब ने लुलु ग्रुप को बी 2 बी की मुकम्मल सुविधा दी, जिसके साथ उनका पंजाब आधारित उद्योगों में विश्वास बढ़ा और हिस्सेदारी को निर्विघ्न लागू किया गया।दुबई स्थित शिपिंग कंपनी विशाल शराफ ग्रुप की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी हिंद टर्मिनल, जि़ला लुधियाना में एक अत्याधुनिक मल्टीमॉडल लौजिस्टिक हॅब स्थापित कर रही है। 55 एकड़ में फैले इस बहु -मंडल लौजिस्टिक पार्क वाले प्रोजैक्ट की अनुमानित लागत लगभग 200 करोड़ रुपए है।पंजाब और यू.ए.ई के आपसी व्यापारिक संबंधों को तब बड़ा बढ़ावा मिला जब पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने अक्तूबर, 2018 में दुबई में भारत -यूएई हिस्सेदारी सम्मेलन के दूसरे एडीशन में हिस्सा लिया था जहाँ उन्होंने रिटेल, रियल एस्टेट, हैल्थकेयर, लौजिस्टिक्स और वेयरहाऊसिंग, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सैक्टर आदि क्षेत्रों में निवेशकों के साथ बातचीत की।इस विचार-विमर्श के आधार पर, यू.ए.ई के बहुत से प्रमुख व्यापारिक ग्रुपों समेत लुलु ग्रुप, डी.पी वल्र्ड, शराफ ग्रुप और बी.आर.एस ने पंजाब का दौरा किया और पंजाब और य.ूए.ई के पूरक क्षेत्रों में मौजूद व्यापार के मौकों की तलाश की।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD