Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी ने लदवाड़ा में पुरस्कृत किये विद्यार्थी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Nov 2019

Last updated on: Nov 30, 2019, 00:00 IST

राजकीय उच्च पाठशाला लदवाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री श्रीमती सरवीन चैधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उन्होंने जानकारी दी कि 2 करोड़ 27 लाख से धमूल कूहल  व 1 करोड़ 89 लाख से बनाई जा रही भोगल कूहल का कार्य अगले चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा ।  शहरी विकास मंत्री ने कहा कि काला बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है और शीघ्र ही कुठेड़ में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा । उन्होंने जानकारी दी कि जोल पुल से लेहड़ तक 87 लाख से  बनाई जाने वाली सड़क का केस स्वीकृति हेतु भेजा गया है । शहरी विकास मंत्री ने पंचायत से ओबीसी भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को कहा ताकि भवन बनवाया जा सके । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रयासरत है और बच्चों को  गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लें। बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके अभिभावकों व अध्यापकों का अहम रोल रहता है । अध्यापकों द्वारा विद्यार्थी जीवन में बताये गए रास्तों व शिक्षाओं को वे हमेशा याद रखते हुए आगे बढ़ते हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती हुई संख्या हम सब के लिए चिंता का विषय है।उन्होंने स्कूल स्टेज के लिए एक लाख रुपये व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्कूल में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण करवा दिया जाएगा।इसके उपरान्त शहरी विकास मंत्री ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे बच्चों को पुरस्कृत किया ।स्कूल की मुख्याध्यापिका प्रवीण लता ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी दी । लदवाड़ा  के उपप्रधान योगराज चड्डा ने शहरी विकास मंत्री का पंचायत में आगमन पर उनका स्वागत किया व आभार जताते हुए कहा कि इस पंचायत में विभिन्न विकास कार्य उनके द्वारा करवाए गए हैं और आगे भी  करवाते रहेंगें ।स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार, अधिशासी अभियंता राजीव महाजन, एसडीओ विवेक कालिया, जिला परिषद् सदस्य सीमा देवी,  प्रधान सुदर्शना देवी, नेणों देवी, राकेश मनु,  प्रदीप, जोगिंदर, करतार, बिन्दु, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्यध्यापक, स्कूल स्टाफ, बच्चों के अभिवावक व बड़ी संख्यां में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD