Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा मृतक नौजवान जगमेल सिंह के पीडि़त परिवार को 21.25 लाख रुपए का मुआवज़ा राशि प्रदान-विजय इंदर सिंगला

दुखद घटना के जि़म्मेदार व्यक्तियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने के लिए सरकार वचनबद्ध-बीबी रजिन्दर कौर भट्टल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 28 Nov 2019

Last updated on: Nov 28, 2019, 00:00 IST

लहरागागा के गाँव चंगालीवाला के मृतक नौजवान श्री जगमेल सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार द्वारा ऐलानी मुआवज़ा राशि के अंतर्गत बकाया 14 लाख रुपए का चैक सौंपा गया। इस मौके पर पीडि़त परिवार के साथ गहरी हमदर्दी का प्रगटावा करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा स्व. श्री जगमेल सिंह के परिवार की माली मदद के दिए गए आदेश के अंतर्गत सरकार द्वारा पीडि़त परिवार को कुल सवा 21 लाख रुपए की मुआवज़ा राशि दी गई है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जहाँ मृतक के संस्कार के मौके पर 6 लाख रुपए का चैक परिवार को सौंप दिया गया था वहीं आज बकाया 14 लाख रुपए का चैक, मृतक की पत्नी श्रीमती मनजीत कौर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिन्दगढ़ खोखर में सेवादार की नौकरी का नियुक्ति पत्र और मकान की मुरम्मत के लिए सवा लाख रुपए का चैक सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि भोग का सारा खर्चा भी सरकारी तौर पर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को गाँव के सबसे नज़दीकी स्कूल में सेवादार नियुक्त करने के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया है। इस मौके पर पंजाब राज्य योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन बीबी रजिन्दर कौर भट्टल, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, जि़ला पुलिस प्रमुख डॉ. संदीप गर्ग और एस.डी.एम काला राम कांसल भी उनके साथ थे।इस दुखद घटना के जि़म्मेदार व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही अमल में लाने की वचनबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा दिए आदेशों पर अमल करते हुए जि़ला पुलिस द्वारा दोषियों के खि़लाफ़ सात दिनों के अंदर-अंदर चालान पेश किया जा चुका है और समुची कानूनी प्रक्रिया को 3-4 महीनों के अंदर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अमन और कानून को कायम रखने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है और भविष्य में ऐसी बुरी घटनाओं को घटने से सख़्ती से रोका जायेगा।इस मौके पर पंजाब राज्य योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन बीबी रजिन्दर कौर भ_ल ने पीडि़त परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंजाब सरकार निजी तौर पर भी परिवार के साथ खड़े हैं और दोषियों को कानूनी तौर पर सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

 

Tags: Rajinder Kaur Bhattal , Vijay Inder Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD