Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

निफ्टेम महिला उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय जैविक महोत्सव का आयोजन करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2019

Last updated on: Nov 27, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन इरानी तथा केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री रविन्द्र पंवार और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सचिव श्रीमती पुष्पा सुब्रमण्यम ने हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ सहयोग बनाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे जैविक कृषि से जुड़ी महिला उद्यमियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मंत्रालयों एवं विभागों के बीच तालमेल के प्रति सरकार की इच्छा शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे महिला उद्यमियों को मुद्रा और स्टार्ट-अप इंडिया जैसी सरकारी वित्तीय योजनाओं के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होने के लिए वे मांनदंडों को भी पूरा करने में सक्षम होंगी।भारतीय महिला उद्यमियों और किसानो को प्रोत्साहन देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राष्ट्रीय जैविक महोत्सव का आयोजन करेगा। इससे महिला उद्यमियों और किसानों को खरीददारों के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी तथा भारत में जैविक खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।दोनों मंत्रालयों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) कुंडली (सोनीपत, हरियाणा) वार्षिक महोत्सव का आयोजन करेगा। यह संस्थान खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के अंतर्गत एक शैक्षणिक संस्थान है।समझौता ज्ञापन के तहत महिला और बाल विकास मंत्रालय, निफ्टेम के कुलपति को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन राशि हस्तांतरित करेगा। संस्थान वित्त वर्ष की समाप्ति पर उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) मंत्रालय को प्रदान करेगा।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal , Smriti Irani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD