Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

यह समय कूड़े से सोना बनाने का है : श्री श्री रवि शंकर

नागरिक अपने घरों में ही कूड़े को अलग-अलग करने की जिम्मेदारी निभायें : अनिल बैजल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2019

Last updated on: Nov 27, 2019, 00:00 IST

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ और हरित दिल्ली के बारे में जागरूकता फैलाने और राजधानी में एक मजबूत अपशिष्ट प्रबंधन समाधान प्रदान करने के मिशन के साथ, आर्ट ऑफ लिविंग और एनडीएमसी ने प्रति दिन 1 टन गीले कचरे को संसाधित करने के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने अपनी तरह का पहला “स्वच्छ कंपोस्टिंग प्लांट” लॉन्च किया है जो 100 प्रतिशत जैविक खाद का उत्पादन करेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट (आर्ट ऑफ लिविंग) के सहयोग से संयंत्र की स्थापना की गई है। संयंत्र हर दिन 1000 किलो कचरे का निपटान करेगा और बिना किसी रासायनिक उपचार का उपयोग किए 300 किलो जैविक खाद का उत्पादन करेगा।एनडीएमसी नर्सरी राजा बाजार, सेक्टर -4, गोले मार्केट नई दिल्ली में स्वच्छ कंपोस्टिंग प्लांट स्थापित किया गया है और इसका उद्घाटन ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडर और फाउंडर आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री रविशंकर, लेफ्टिनेंट गवर्नर दिल्ली श्री अनिल बैजल और चेयरपर्सन-एनडीएमसी श्री धर्मेन्द्र द्वारा किया गया है।इस अवसर पर ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडर और फाउंडर आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री रविशंकर, ने कहा कि यह समय कूड़े से सोना बनाने का है और हम इस अवसर को प्रदूषित वातावरण को सुगन्धित उद्यानों में बदलने के लिए प्रयास कर सकते हैं | उन्होंने आगे कहा कि जैविक कूड़े का निपटान कोई एक महीने या वर्ष में नही अपितु यहां स्थापित किए गए जैविक कूड़ा परिवर्तक संयंत्र द्वारा इसे तुरंत किया जा सकता है |श्री श्री रवि शंकर ने यह भी कहा कि हर घर में कूड़े को वहीं अलग-अलग कर लिया जाना चाहिए और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक तथा शिक्षित करने की आवश्यकता है, जिससे कि वह अपने घर में उत्पन्न होने वाले कूड़े को जैविक और अजैविक प्रकार से अलग-अलग कर सके |लेफ्टिनेंट गवर्नर दिल्ली श्री अनिल बैजल ने कहा “नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के हरित प्रयासों द्वारा पर्यावरण अनुकूल समाधान से जैविक कूड़े का निपटान कूड़े से एक प्रकार संपत्ति अर्जित करने के समान है | लेकिन इस प्रयास में नागरिकों को अपने घरों से ही कूड़े को अलग-अलग करने की आदत डाल कर, इसमें सहयोग करना होगा | 

इस उद्देश्य के लिए प्रत्येक नागरिक कूड़े को अलग-अलग करने के लिए स्वयं जिम्मेदार है, जिससे कि कूड़े को लैंडफिल स्थानों पर इकठ्ठा किये जाने से रोका जा सके |”यह बात आज दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल ने पालिका परिषद् की गोल मार्किट क्षेत्र में राजा बाजार स्थित नर्सरी में जैविक कूड़े को खाद में बदलने वाले संयंत्र का उद्घाटन करने के उपरांत कही | यह संयंत्र नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् ने श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम न्यास के संयुक्त तत्वाधान में स्थापित किया है |नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के प्रयासों की सराहना करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि समाज को अपनी सोच बदल कर ज्यादा कूड़ा उत्पन्न नहीं करना चाहिए और इसको इस प्रकार घर में ही अलग–अलग करना चाहिए जिससे कि उसे वैज्ञानिक ढंग से परिवर्तित करके कूड़े से संपत्ति अर्जित की जा सके | उन्होंने आगे कहा कि इस तरीके के प्रयासों को दिल्ली के अन्य स्थानीय निकायों को भी अपने यहां लागू करके दिल्ली को हरा-भरा और साफ़ स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए |नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र ने इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि पालिका परिषद् स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ऐसे प्रयासों में संलग्न है जिससे रसोई के अपशिष्टों को पर्यावरण अनुकूल तरीकों से निपटाया जा सके | इससे न केवल श्रम शक्ति को बचाया जा सकेगा अपितु इसके परिवहन पर लगने वाली लागत को भी कम किया जा सकेगा | उन्होंने आगे कहा कि पालिका परिषद् का यह प्रयास राजधानी के वायु प्रदूषण को कम करके यहां न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन की दिशा में भी सुधार लायेगा |पालिका परिषद् अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे ही अन्य संयंत्र नई दिल्ली क्षेत्र की आवासीय कालोनियों में लगाए जायेंगे जिसके लिए अभी भारती नगर और सांगली मेस को पहले चुना गया है | उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार का एक संयंत्र आर्ट ऑफ़ लिविंग के सहयोग से चाणक्यपुरी के मधु लिमय मार्ग पर पहले से ही स्थापित है जिसमें रोजाना एक हजार किलो जैविक अपशिष्टों का निपटान किया जा रहा है |नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् की सचिव डॉ. रश्मि सिंह ने अपना धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आर्ट ऑफ़ लिविंग के इस परियोजना से जुड़े सभी सदस्यों, आवासीय कल्याण समितियों, मार्किट ट्रेड असोसिएशनों तथा कार्यक्रम में उपस्थित आगुन्तकों के सक्रिय प्रयासों की सराहना भी की |  

 

Tags: Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD