Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संविधान के ‘मौलिक कर्तव्यों’ सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब सरकार राज्य स्तरीय मुहिम चलाएगी

संसदीय मामलों संबंधी मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने इस सम्बन्धी प्रस्ताव किया पेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2019

Last updated on: Nov 26, 2019, 00:00 IST

संविधान को अपनाए जाने की 70वीं वर्षगाँठ पर पंजाब सरकार संविधान के महत्वपूर्ण ढांचे ‘मौलिक कर्तव्यों ’ सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने के लिए एक राज्य स्तरीय मुहिम चलाएगी। इस सम्बन्धी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि का पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया है। यह जागरूकता मुहिम आज से शुरू होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की जन्म वर्षगाँठ के मौके पर 14 अप्रैल 2020 को ‘समरसता दिवस’ के मौके पर शिखर पर पहुँच कर समाप्त होगी।इस सम्बन्धी प्रस्ताव संसदीय मामलों संबंधी मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने पेश किया जो कि सर्वसम्मति से पास हो गया। इस प्रस्ताव सम्बन्धी हुई बहस को समेटते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा कि डॉ. अम्बेदकर की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेदकर ने सभी देशों के संविधान पढक़र उनकी अच्छी बातें भारतीय संविधान में शामिल की। उन्होंने अधिकारों के साथ-साथ लोगों को जि़म्मेदारियों का एहसास करने की वकालत भी की। उन्होंने वातावरण को बचाने और भाईचारक सांझ को बचाकर रखने का मुद्दा उठाया। देश के विभिन्न हिस्सों में असंवैधानिक कार्यवाहियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि 85वें संशोधन को लागू करने का मुद्दा जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ विचारा जायेगा।इससे पहले ‘संविधान दिवस’ के मौके पर हुए विशेष समागम के दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने संविधान की कॉपी सभी सदस्यों में बाँटने की माँग की। तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने संविधान के विलक्षण गुणों की बात करते हुए कहा कि धर्म निरपेक्षता राज का विशेष गुण है और संविधान ने प्रत्येक को बराबर का दर्जा दिया है। विधायक डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि संविधान में महिलाओं को सशक्त किया गया है जिसमें प्रत्येक को बराबर के मौके प्रदान होते हैं।इसके अलावा सरवजीत कौर माणूके, परमिन्दर सिंह ढींडसा, कुलतार सिंह संधवां, पवन कुमार टीनू, कँवर संधू, डॉ. सुखविन्दर कुमार, परमिन्दर सिंह, सिमरजीत सिंह बैंस, हरिन्दर सिंह चन्दूमाजरा, प्रिं. बुद्ध राम, सुशील कुमार रिंकू, बिक्रम सिंह मजीठिया, जय किशन रोड़ी और विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी अपने विचार पेश किये। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने ‘संविधान दिवस’ की बधाई दी।

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD