Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

मानवता और सांझेदारी का संदेश देता हुआ लाईट एंड साउंड शो संपन्न

हजारों की संख्या में संगतों ने आधुनिक तकनीक के साथ हासिल की गुरू साहिब की जीवनी और शिक्षाओं के बारे जानकारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Nov 2019

Last updated on: Nov 23, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित रोशन ग्राउंड होशियारपुर में करवाया गया लाईट एंड साउंड शो मानवता और सांझेदारी का संदेश देता हुआ संपन्न हो गया है। दो दिनों दौरान हुए 4 शोज में हजारों की संख्या में संगतों ने श्री गुरु नानक देव जी की जीवन शिक्षाओं और उनके फलसफे की जानकारी आधुनिक तकनीक के साथ हासिल की। पहले शो की तरह आज भी लाईट एंड साउंड शो पूरी फिजा को अध्यिात्मकता की रोशनी के साथ रोशन कर गया।डिप्टी कमिशनरईशा कालिया ने बताया कि लाईट एंड साउंड शो दौरान इलाका निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि गांव टेरकियाना के पास और गांव गंधूवाल नजदीक ब्यास दरिया पर करवाए फलोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने कहा कि यह शो करवाने का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को श्री गुरु नानक देव जी के सांप्रदायिक सदभावना, शान्ति, भाईचारे वाले फलसफे और जीवन बारे अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि लाईट एंड साउंड शो 22 और 23 नवंबर को रोशन ग्राउंड होशियारपुर में शाम 6-15 बजे से 7बजे और शाम 7-45 बजे से रात 8-30 बजे तक चले हैं। उन्होंने कहा कि कुल चार शो हुए हैं और एक शो 45 मिनट का था। उन्होंने कहा कि चारों शोज में जनता की तरफ से भारी संख्या में शिरकत करके लाईट एंड साउंड शो का आनंद उठाया गया।ईशा कालिया ने कहा कि लाईट एंड साउंड शो दौरान गुरू साहिब के जीवन वितांत को मल्टी मीडिया तकनीको के द्वारा दिखाना सरकार नया व आधुनिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की तरफ से सामाजिक एकजुट्टता का दिखाया सिद्धांत सामाजिक बुराईओं खिलाफ हमेशा मानवता को रास्ता दिखाएगा और दिखाता रहेगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के बाद अब लाईट एंड साउंड शो नवांशहर में होंगे।उधर श्री राम प्रकाश ने कहा कि आधुनिक तकनीक वाला लाईट एंड साउंड शो सरकार का प्रसंशनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस शो के द्वारा गुरू साहिब की जीवनी और शिक्षाएं बारे कम समय में ही जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक सांझ पैदा करने के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। श्रीमती अनुराधा ने कहा कि वह अपने बच्चों को यह शो दिखाने के लिए आए थे और इस लाईट एंड साउंड शो का बच्चों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD