Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चरनजीत चन्नी द्वारा भीम राज गर्ग द्वारा लिखी किताब ‘द इलस्ट्रेटिड हिस्ट्री ऑफ पंजाबी सिनेमा’ का विमोचन

पंजाबी सिनेमा का इतिहास बेहद शानदार-चन्नी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

‘‘पंजाबी सिनेमा का इतिहास अब तक बेहद शानदार रहा है। बटवारे से पहले के समय से लेकर अब तक पंजाबी सिनेमा ने इस क्षेत्र के लोगों के रहन-सहन और सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं को दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है। आज के समय का साथी बनकर पंजाबी सिनेमा तकनीकी सूझ-बूझ और महारत के साथ उपलब्धियां हासिल कर रहा है।’’यह विचार पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ प्रैस क्लब में प्रकट किये। वह प्रसिद्ध फि़ल्म इतिहासकार भीम राज गर्ग द्वारा लिखी किताब ‘द इलस्ट्रेटिड हिस्ट्री ऑफ पंजाबी सिनेमा-1935-1985’ के अंग्रेज़ी एडीशन के नॉर्थ ज़ोन फि़ल्म एंड टी.वी. आर्टिस्टस एसोसिएशन द्वारा करवाए विमोचन समागम के मौके पर संबोधन कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यह किताब आने वाली पीढ़ीयों को पंजाबी सिनेमा के इतिहास संबंधी अवगत करवाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी सिनेमा में बीते समय के मुकाबले अब काफ़ी तबदीलियाँ आ गई हैं और फिल्मकारों द्वारा साहसी कदम उठाते हुए अलग तरह की फिल्में बनाईं जा रही हैं, जो कि एक सभ्य कदम है। स. चन्नी ने नॉर्थ ज़ोन फि़ल्म एंड टी.वी. आर्टिस्टस एसोसिएशन को पंजाबी भाषा और सभ्याचार को प्रोत्साहन देने हेतु 5 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।स. चन्नी ने कहा कि जारी की गई पुस्तक में किया गया कार्य बहुमूल्य है और इसके साहित्यक मूल्य के कारण इसको राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और यूनीवर्सिटियों के पुस्तकालय में शामिल करने का प्रयास भी किया जायेगा। उन्होंने लेखक को इस पुस्तक लिखने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी तरफ से पिछले 36 सालों से आरंभ किया गया कार्य प्रशंसनीय है।इस मौके पर संबोधन करते हुए एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत घुग्गी ने स. चन्नी का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाबी सिनेमा का स्तर ऊपर लेकर जाना हम सबकी साझी जि़म्मेदारी है और राज्य सरकार इस कोशिश में अहम रोल अदा कर सकती है। मुख्य मेहमान और बाकी मेहमानों का धन्यवाद फि़ल्म अदाकार योगराज सिंह द्वारा किया गया।एसोसिएशन के जनरल सचिव मलकीत रौणी द्वारा स्टेज सचिव की भूमिका निभाई गई। इस मौके पर लेखक भीम राज गर्ग और मनदीप सिद्धू, विजय टंडन, निर्मल ऋषि, सरदार सोही, बी.एन. शर्मा, गुरप्रीत कौर भंगू और जपजी खैहरा समेत पंजाबी फि़ल्म उद्योग से जुड़ी नामी हस्तियाँ मौजूद थीं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD