Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्टार्टअप पंजाब द्वारा स्टार्टअप ऐक्सैलरेशन प्रोग्राम स्थापित करने के लिए अटल इनक्यूबेशन सैंटर आई.एस.बी मोहाली के साथ एम.ओ.यू सहीबद्ध

पंजाब में उद्यमता को उत्साहित करना है मुख्य उद्देश्य

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

पंजाब में स्टार्टअप माहौल को बढ़ावा देने के मंतव्य से राज्य सरकार ने बड़ी पहलकदमी करते हुए अपने स्टार्टअप पंजाब सैल के द्वारा इनेबल स्टार्टअप ट्रैक ऐक्सलरेशन प्रोग्राम (ई.एस.टी.ए.सी) स्थापित करने के लिए मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आई.एस.बी) में अटल इनक्यूबेशन सैंटर (ए.आई.सी) के साथ एक एम.ओ.यू सहीबद्ध किया गया है। ई.एस.टी.ए.सी विशेष कर सरकारी और निजी क्षेत्रों की तरफ से चलाए जाते व्यापारों पर केंद्रित प्रोग्राम है।उद्योग और वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि यह समझौता टैक्रॉलॉजी आधारित, सकेलेबल और निवेश योग्य नये मौकों की शुरुआत के लिए मददगार साबित होगा जिससे पंजाब के आर्थिक विकास में वृद्धि होगी। स्टार्टअप पंजाब और ए.आई.सी. आई.एस.बी दोनों साझे तौर पर इन पायलट प्रोजैक्टों को पंजाब सरकार के सम्बन्धित विभागों द्वारा इनोवेशन और उद्यमता के क्षेत्रों को प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से शुरू किये स्टार्टअप ट्रैक ऐक्सैलरेशन (ईएसटीएसी) प्रोग्राम में स्टार्टअप स्थापित करने को यकीनी बनाएंगे। यह साझेदारी पंजाब आधारित स्टार्टअप शुरू करने वालों को अपेक्षित सहयोग और अनुकूल वातावरण तक पहुँच प्रदान करने में सहायक होगी। इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩेस के डीन राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ई.एस.टी.ए.सी प्रोग्राम के विषय क्षेत्रों की पहचान और सुधार के लिए ए.आई.सी आई.एस.बी स्टार्टअप पंजाब और अन्य प्रोग्राम हिस्सेदारों के साथ मिलकर काम करेगा। 

स्टार्टअप पंजाब की एडवाईजऱी के सहयोग से इन चुने गए थीम पर कार्य करने को भरपूर गतिशीलता मिलेगी। मोटे तौर पर इन विषय क्षेत्रों की पहचान इन्टरनेट ऑफ थिंग्ज़, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिवाइस टैक्नॉलॉजी, कृषि प्रौद्यौगिकी, एग्री-स्टार्टअपस और इलैक्ट्रिक वाहन के तौर पर की गई है। ए.आई.सी आई.एस.बी की तरफ से स्टार्टअप पंजाब और अन्य प्रोग्राम सहभागियों के साथ, अंतिम सहयोगी के चयन के लिए मुल्यांकन किया जायेगा। ए.आई.सी आई.एस.बी स्टार्टअपस के चुने समूह जिसमें मास्टर क्लास, वर्कशॉप, सलाहकारी सैशन, सलाहकार और निवेशक कनेक्ट शामिल हैं को सहायता प्रदान करेगा।पंजाब सरकार ‘स्टार्टअप पंजाब’ सैल के द्वारा राज्य में उद्यम संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में एक प्रभावशाली वातावरण तैयार कर रही है। यह पहल उभर रहे उद्यमियों को बाज़ार में अपने उत्पादों को बाज़ार के मुताबिक बनाने, उनके कारोबार को बढ़ाने और उनको निवेश एजेंसियों के साथ जोडऩे में सहायता करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।पंजाब सरकार द्वारा विशेष तौर पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩस (आई.एस.बी.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में 5 से 6 दिसंबर 2019 को प्रगतिशील पंजाब इन्वैस्टरज़ सम्मेलन (पी.पी.आई.एस) का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का विषय ग्लोबल वेल्यु चेन में एम.एस.एम.ई. को शामिल करने के लिए भागीदारी की साझेदारी है। सम्मेलन कारोबारी नेताओं, निवेशकों और माहिरों के लिए बदल रहे व्यापारिक वातावरण के मुताबिक उचित तरीके अपनाकर और संभावित सहयोग और हिस्सेदारी की खोज के लिए विचार-विमर्श करने के लिए एक वैश्विक मंच होगा। प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पी.पी.आई.एस) 2019 के दौरान 5 दिसंबर 2019 को एक स्टार्टअपस सैशन होगा। सैशन का विषय ‘पंजाब को अगला प्रसिद्ध स्टार्टअप स्थान कैसे बनाया जाए। क्षेत्र के प्रसिद्ध औद्योगिक दिग्गजों और हिस्सेदारों को सैशन का हिस्सा बनने के लिए न्योता दिया गया है।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD