Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

होशियारपुर में चल रहे डिजिटल म्यूजियम को संगतों की ओर से दूसरे दिन भी मिला प्रोत्साहन

स्कूलों, कालेजों के विद्यार्थी बड़ी गिनती में म्जूजियम देखने पहुंचे, डिजिटल म्यूजियम 23 नवंबर को भी सुबह 7 बजे से सां 5:30 बजे तक खुला रहेगा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु  नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से रोशन ग्राउंड में लगाए गए डिजिटल म्यूजियम को संगतों की ओर से दूसरे दिन भी प्रोत्साहन मिला। आज दूसरे दिन हजारों की गिनती में संगतों ने डिजिटल म्यूजियम में मल्टी मीडिया तकनीके जिनमें लार्ज फारमेट डिसप्ले (एल.एफ.डी), रेडियो फ्रीक्यैंसी एडंटीफाइज डिवाइस(आर.एफ.आई.डी) हैडफोनस, इंप्रैसिव सबलीमोशन व रिचूअल रियलिटी(वी.आर) के माध्यम से गुरु  साहिब के जीवन व फलसफे को समझा।डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने बताया कि डिजिटल म्यूजियम 23 नवंबर को सुबह 7 बजे से सांय 5:30 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक जनता डिजिटल म्यूजियम में शमूलियत करे, इसका प्रवेश नि:शुल्क है। उधर डिजिटल म्यूजियम देखने के लिए लोगों में इतना उत्साह है कि लोग सुबह 7 बजे ही इस बेहतरीन प्रोग्राम को देखने के लिए रोशन ग्राउंड में पहुंच गए थे। स्कूलों व कालेजों के विद्यार्थियों में भी इस म्यूजियम को देखने के लिए भारी उत्साह पाया गया। इसके अलावा म्यूजियम को देखने के लिए हर आयु वर्ग के लोग आ रहे थे व महिलाएं भी इस म्यूजियम को देखने के लिए भारी उत्साह था।होशियारपुर निवासी श्रीमती बलजिंदर कौर ने इस डिजिटल म्यूजियम को देखने के  बाद अपने मनोभाव प्रकट करते हुए कहा कि श्री गुरु  नानक देव जी के जीवन से संबंधित साखियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से देख कर उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नौजवान श्री जतिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास की बदौलत गुरु  साहिब के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने व सीखने का मौका मिला है व उन्होंने गुरु  साहिब के किरत को, नाम जपो व वंड छको के सिद्धांत को जाना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए यह प्रयास बहुत ही लाभप्रद होगा। शो देखने के बाद हर किसी ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी अपील की कि वे इस शो को जरु र देखें।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD