Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने मृतक जगमेल सिंह के पारिवारिक सदस्यों को 6 लाख रुपए का चैक सौंपा

बीबी भट्टल, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी, रजिन्दर सिंह राजा और अन्य नेताओं की मौजुदगी में सौंपा चैक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

संगरूर , 19 Nov 2019

Last updated on: Nov 19, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा गाँव चंगालीवाला के मृतक दलित नौजवान जगमेल सिंह के पारिवारिक सदस्यों को बीती शाम वित्तीय सहायता मुहैया करवाने के किये गए वायदे को पूरा करते हुए आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला द्वारा पंजाब राज्य योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन बीबी रजिन्दर कौर भट्टल और जि़ले के उच्च पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत गाँव चंगालीवाला में पहुँच कर मृतक जगमेल सिंह की माता भगवान कौर, पत्नी मनजीत कौर समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों को 6 लाख रुपए का चैक सौंपा गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बकाया 14 लाख रुपए मृतक के भोग वाले दिन पीडि़त परिवार को दिए जाएंगे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने पीडि़त परिवार को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है और पीडि़त परिवार को बनता मुआवज़ा देने के साथ-साथ किये गए अन्य वायदे भी समय पर पूरे किये जाएंगे। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सात दिनों के अंदर-अंदर चालान पेश करके इस दुखद घटना के लिए जि़म्मेदार दोषियों को तीन महीनों के अंदर-अंदर बनती सज़ा दिलाने के यत्न किये जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जायेगी और बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी सरकार द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिवार को सवा लाख रुपए मकान की मुरम्मत के लिए भी दिए जाएंगे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना का मामला पुलिस और प्रशासन के ध्यान में आया तो तत्काल कार्यवाही अमल में लाते हुए कथित दोषियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा यह स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में पूरी सख्ती बरती जाये और किसी भी स्तर पर ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बीबी रजिन्दर कौर भट्टल ने कहा कि यह एक अमानवीय और ज़ालिमाना घटना है और पीडि़त परिवार को इंसाफ़ दिलाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एस.एस.पी संदीप गर्ग, जि़ला प्रधान कांग्रेस कमेटी रजिन्दर सिंह राजा, एस.डी.एम कालाराम कांसल, एस.पी गुरमीत सिंह, डी.एस.पी बूटा सिंह, और विलीयमजीत सिंह जेजी समेत अन्य अधिकारी और नेता मौजूद थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Rajinder Kaur Bhattal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD